फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   NDC portal closed after CM flying key raid

सीएम फ्लाइंग की रेड के बाद बंद हुआ एनडीसी पोर्टल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
NDC portal closed after CM flying key raid
पानीपत। नगर निगम पर वीरवार को सीएम फ्लाइंग करनाल की रेड के बाद शनिवार को अचानक से एनडीसी का पोर्टल बंद हो गया है। इससे शहरवासियों के प्रॉपर्टी आईडी से लेकर नो ड्यूज सर्टिफिकेट (एनडीसी) तक के काम रुक गए हैं। सबसे बड़ी परेशानी उन लोगों के लिए है जिन्होंने तहसील में रजिस्ट्री का टोकन लिया हुआ है और अब सिर्फ निगम से एनडीसी लेना का इंतजार है।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रॉपर्टी टैक्स के बिल ठीक करवाने से लेकर अपडेट, बदलाव या जांच-पड़ताल तक के सभी काम बंद हो गए हैं। हैरानी की बात ये है कि जून 2021 से लेकर अब तक करीब एक साल में पोर्टल करीब 18 बार बंद हो चुका है। हर बार पोर्टल के बंद होने से रोजाना निगम में आने वाले करीब 100 एनडीसी के आवेदनकर्ता प्रभावित हो रहे हैं। इनके अलावा पहले से पेंडिंग करीब 1200 फाइलों के निपटान का काम भी अब निगम अधिकारियों के लिए सिरदर्द बन रहा है।
विज्ञापन

एनडीसी पोर्टल की साइट पर डाटा अपडेट और मेंटेनेंस का मैसेज दिखाया जा रहा है। पहले भी कई बार जब पोर्टल बंद हुआ है तो नए अपडेट के साथ कई खामियां लेकर आया है। इस बार सीएम फ्लाइंग पहले से एनडीसी का डाटा जुटा चुकी है। अब अधिकारियों को ये भी डर सता रहा है कि कहीं कोई गलत फाइल सीएम फ्लाइंग के हत्थे न चढ़ जाए, जिससे वे पोर्टल को बंद करवाकर संबंधित पूरा रिकार्ड न तलब कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, सोमवार से पोर्टल के शुरू होने का अनुमान भी है। हालांकि पिछले माह बंद हुआ पोर्टल करीब 14 दिन बाद चला था। अगर इस बार भी पोर्टल लेट चला तो ये शहर के लोगों के लिए बड़ी मुसीबत होगी। इस पर निगम अधिकारियों का कहना है कि ये मामला मुख्यालय स्तर का है। इसमें वे कुछ नहीं कह सकते। उनके पास पोर्टल सें संबंधित कोई नोटिफिकेशन तक नहीं आई है।

उधर, अधिवक्ता एवं डीड राइटर विकास कुमार ने सरकार से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। निगम के अलावा तहसील का काम भी प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed