फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Nayab Singh Saini targeted Hooda from land of Panipat, said- My 56 days heavier than Hooda's 10 years

Haryana: नायब सिंह सैनी ने पानीपत की धरती से हुड्डा पर साधा निशाना, बोले- हुड्डा के 10 साल पर मेरे 56 दिन भारी

Tue, 01 Oct 2024 02:57 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 01 Oct 2024 02:57 PM IST
सार

कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि चुनाव अंतिम पड़ाव में है। सबको मिलकर पांच अक्टूबर को लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेकर नई सरकार का गठन करना है। ऐसे में समय बहुत कम है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपना पूरा दम लगा दें।

विज्ञापन
Nayab Singh Saini targeted Hooda from land of Panipat, said- My 56 days heavier than Hooda's 10 years
कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पानीपत की धरती से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा। उन्होंने हुड्डा के दस साल पर अपने 56 दिन के कार्यकाल को बेहतर बताया। उन्होंने यहां यह भी कहा कि इन 56 दिनों में 126 योजनाओं पर फैसले लिए हैं। यह तो एक ट्रेलर था। इसकी फिल्म आठ अक्टूबर के बाद भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के बाद दिखाई जाएगी। 

विज्ञापन


उन्होंने ये बात मंगलवार को पानीपत के पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र की पुरानी सब्जी मंडी और समालखा विधानसभा क्षेत्र की बापौली अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। वे पानीपत शहरी विस में प्रमोद विज और बापौली में समालखा विस क्षेत्र के प्रत्याशी मनमोहन भड़ाना के समर्थन में रैली को संबोधित करने आए थे। 
विज्ञापन


नायब सिंह सैनी ने कहा कि चुनाव अंतिम पड़ाव में है। सबको मिलकर पांच अक्टूबर को लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेकर नई सरकार का गठन करना है। ऐसे में समय बहुत कम है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपना पूरा दम लगा दें। नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले दस साल में पानीपत का विकास चहुंमुखी पानीपत में किया गया है। अगर कहीं कसर रह गई है हैं तो अगले पांच साल में पूरी कर देंगे।  नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं। उन्होंने हरियाणा समेत पूरे देश का एक समान विकास किया है। यहां सड़क, मेडिकल कॉलेज, वंदे भारत ट्रेन व नए महाविद्यालय खोले हैं। भाजपा सरकार ने मिशन मोड़ में काम किया है। आठ अक्टूबर के बाद प्रदेश का विकास तेज किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा दस साल हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे हैं।जबकि वे 56 दिन सीएम रहे हैं। हुड्डा के दस साल पर उनके 56 दिन भारी हैं। तीज पर महिलाओं को 500  रुपये गैस का सिलिंडर देने की घोषणा की है। इससे ऊपर का पैसा उनके खातों में जाएगा। 1.80 हजार आय वाले लोगों के घरों पर दो किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाया जाएगा। किसान की 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जाएगा। उन्होंने हुड्डा का नाम लेकर कहा कि मैंने जो कहा व धरातल पर कर दिखाया है।

कौशल विकास के कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। भाजपा पूरी पिक्चर आठ अक्टूबर को दिखाएगी। भाजपा सरकार एक से बढ़कर एक फैसला ले रही है। आठ के बाद पंचायती या सरकारी जमीन पर मकान बनाने वाले लोगों को उसका मालिकाना हक मिल जाएगी। यह  जमीन न्यूनतम चार्ज पर उनके नाम कर दी जाएगी। 84 लाख लोगों को हैप्पी कार्ड दिया है। भाजपा ने कई संकल्प लिए हैं। भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहला फैसला महिलाओं के लिए लागू होगा।

उनको लाडो लक्ष्मी योजना में 2100 रुपये प्रति महिला दिए जाएंगे। पांच लाख परिवारों को प्रधानमंत्री योजना के तहत मकान बनाकर दिए जाएंगे। आयुष्मान व चिरायु योजना में पांच की बजाय 10 लाख रुपये का इलाज दिया जाएगा। 70 से साल से अधिक आयु के बुजुर्ग को पांच लाख कार्ड अलग से दिया जाएगा। उनके इलाज की चिंता परिवार पर नहीं होगी। दो लाख नई नौकरी बिना पर्ची व खर्ची के दी जाएंगी। एससी व बीसी वर्ग के विद्यार्थी देश के किसी भी कॉलेज व विश्वविद्यालय में पढ़ते हैं तो उनकी पूरी फीस सरकार देगी। सैनी ने कहा कि आठ को कांग्रेस वेंटिलेटर पर चली जाएगी। कांग्रेस ने सुविधा देने की बजाय अपनी जेब भरी है। असंध के कांग्रेस प्रत्याशी की घर भरने की बात हर किसी ने सुनी है। राहुल गांधी उनके हलके में प्रचार करने पहुंच गए। उन्होंने कहा कि 

पानीपत की कस्टोडियन की जमीन पर बसी राजीव गांधी, चावला कॉलोनी व सैनी कॉलोनी के लोगों को मालिकाना हक देने को कैबिनेट में पास कर दिया है। इनको कलेक्टर रेट पर रजिस्ट्री कराई जाएगी। प्रॉपर्टी आईडी की समस्या को जड़ से खत्म किया जाएगा। यहां पानीपत शहरी विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु शर्मा ने भाजपा को समर्थन दिया। इनके अलावा शशि कपूर व शेरू कपूर भाजपा में शामिल हुए। नायब सिंह सैनी ने इनका स्वागत किया।

पानीपत में कांग्रेस को बड़ा झटका 

कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने भाजपा जॉइन की। संजय अग्रवाल ने 2019 का विधानसभा चुनाव प्रमोद विज के सामने चुनाव लड़ा था।उन्होंने 37318 वोट मिले थे। यह 30.51 प्रतिशत था। वहीं भाजपा के प्रमोद विज 76863 वोट लेकर 39545 वोटों से विजयी रहे थे। उनका वोट प्रतिशत 62.84 प्रतिशत था। पानीपत शहरी विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु शर्मा ने भाजपा में विश्वास जताया है। कार्यकारी सीएम नायब सिंह सैनी ने उनका स्वागत किया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने अंसध में योगेंद्र राणा के समर्थन में जन आशीर्वाद रैली को किया संबोधित

अंसध के स्कूल ग्राउंड में भाजपा उम्मीदवार योगेंद्र राणा के पक्ष में जन आशीर्वाद रैली का आयोजन किया। इस रैली में मुख्यमंत्री ने जनता से योगेंद्र राणा को समर्थन देने की अपील की और भाजपा सरकार के 56 दिन के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने कार्यकाल के दौरान जितने विकास कार्य नहीं किए, उससे अधिक भाजपा सरकार ने किए हैं। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस केवल झूठे वादे कर रही है और उनके नेता भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले व्यक्तियों को समर्थन दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वे ऐसे नेताओं को आगे बढ़ा रहे हैं जो विधायक बनने पर खुद और अपने रिश्तेदारों का घर भरने की बात कर रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे ऐसे भ्रष्टाचारियों को वोट देकर हरियाणा को पीछे न धकेलें, बल्कि भाजपा को समर्थन देकर प्रदेश को आगे बढ़ाएं।

रैली में भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश मूनक, सज्जन अत्री, यशपाल ठाकुर, राजेश पाढ़ा, वीरेंद्र चौहान सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे। पंचायत और स्थानीय सरपंचों ने भी योगेंद्र राणा के पक्ष में समर्थन जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed