{"_id":"623cd41b98c6804d6d7d47a6","slug":"national-theatrical-festival-launched-panipat-news-knl102795788","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय नाट्य उत्सव का शुभारंभ ‘स्वांग 2.0 अप्लग्ड’ का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय नाट्य उत्सव का शुभारंभ ‘स्वांग 2.0 अप्लग्ड’ का मंचन
विज्ञापन
समालखा। कलाकारों को सम्मानित करते हुए सांसद संजय भाटिया।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत समालखा स्थित पाईट कॉलेज में वीरवार को राष्ट्रीय नाट्य उत्सव एवं रास रंग सम्मान का उद्घाटन हुआ। पहले दिन कमल डी खटक निर्देशित और डॉ सतीश जॉर्ज कश्यप लिखित एवं अभिनीत नाटक स्वांग 2.0 अप्लग्ड का मंचन किया गया। इस मौके पर अभिनेता यशपाल शर्मा, डॉ. संजय भसीन और धर्मवीर ढल्ला को रास रंग राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा भी गया।
पाईट कॉलेज के एपीजे अब्दुल कलाम ऑडिटोरियम में सात दिवसीय नाट्य समारोह का शुभारंभ करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया एवं उपायुक्त सुशील सारवान ने किया। नाटक से पूर्व सांसद, उपायुक्त एवं अन्य अतिथि संजय भाटिया, उपायुक्त सुशील सारवान आदि ने शहीद भगत सिंह और एपीजे अब्दुल कलाम की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए। यह नाट्योत्सव संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, हरियाणा कला परिषद, पाईट कॉलेज समालखा, कत्थक केंद्र नई दिल्ली एवं गीता सरोवर पोर्टिको होटल के सहयोग से रास कला मंच सफीदो की ओर से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान हिंदी सिनेमा के मशहूर कलाकार यशपाल शर्मा, डॉ. संजय भसीन और धर्मवीर ढल्ला को रास रंग राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर हरियाणा कला परिषद के निर्देशक संजय भसीन, डॉ. बीबी शर्मा, परिमल कुमार, हरिओम तायल, सुरेश तायल, राकेश तायल मौजूद रहे।