फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   National security must be deliberated upon before granting permission to Starlink: Swadeshi Jagran Manch

स्टारलिंक को अनुमति देने से पहले राष्ट्रीय सुरक्षा पर हो मंथन: स्वदेशी जागरण मंच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
National security must be deliberated upon before granting permission to Starlink: Swadeshi Jagran Manch
फोटो-22माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। स्वदेशी जागरण मंच ने अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक को भारत में उपग्रह (सैटेलाइट) इंटरनेट सेवा प्रदान करने की अनुमति देने से जुड़े राष्ट्रीय सुरक्षा एवं संप्रभुता के पहलुओं पर गंभीरता से विचार करने की मांग की है। इस संबंध में मंच के कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के माध्यम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

मंच के प्रांत कोष प्रमुख सीए जितेंद्र गुप्ता ने स्टारलिंक की सेवाओं से उत्पन्न होने वाली संभावित सुरक्षा चुनौतियों और इसके दुष्परिणामों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और संप्रभुता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। उपायुक्त ने ज्ञापन को शीघ्र ही राष्ट्रपति कार्यालय तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक विजेंद्र अत्रि, अवनीश ठाकुर, नमन झांब, तरुण मुंजाल, अधिवक्ता राजीव शर्मा और अजय अंतिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed