{"_id":"6ad9fef817efc3db6e04bdf2","slug":"comics-to-help-children-become-proficient-nipun-reporter-anjali-launched-panipat-news-c-244-1-sknl1016-166427-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कॉमिक्स से निपुण बनेंगे नौनिहाल, निपुण रिपोर्टर अंजलि का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कॉमिक्स से निपुण बनेंगे नौनिहाल, निपुण रिपोर्टर अंजलि का विमोचन
विज्ञापन
-दक्षता आधारित कहानियों और चित्रों से बढ़ेगी पढ़ने की रुचि, अधिगम स्तर सुधारने में मिलेगी मदद
-एडीसी अंकित चौकसे ने की पहल की सराहना, शिक्षकों को कक्षा-कक्ष में कॉमिक्स के उपयोग की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। बच्चों में पढ़ने की रुचि बढ़ाने और बुनियादी साक्षरता को मजबूत करने के लिए शिक्षा विभाग ने रोचक पहल की है। जिला परियोजना क्रियान्वयन इकाई की बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला मतलौडा के जेबीटी अध्यापक पवन कुमार की तैयार की गई मासिक कॉमिक्स निपुण रिपोर्टर अंजलि के प्रथम अंक का विमोचन किया। उन्होंने इसे बच्चों के शिक्षण-अधिगम को सरल, रोचक और प्रभावी बनाने वाला उपयोगी शैक्षिक संसाधन बताया।
एडीसी अंकित चौकसे ने कहा कि कॉमिक्स बच्चों में पढ़ने के प्रति स्वाभाविक रुचि पैदा करने का प्रभावी माध्यम है। दक्षताओं पर आधारित इस सामग्री का नियमित और उद्देश्यपूर्ण उपयोग बच्चों के अधिगम स्तर में सुधार लाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने शिक्षकों को कक्षा-कक्ष में कॉमिक्स का उपयोग करने की सलाह दी। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित समय पर विद्यालयों का निरीक्षण पूरा करें और बच्चों के वास्तविक अधिगम स्तर का आकलन कर सुधार के लिए विशेष प्रयास करें।
मौखिक भाषा विकास और चित्र-पठन में मिलेगी मदद
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडू ने कहा कि रोचक कहानियों और चित्रों के माध्यम से बच्चे सहजता से सीख सकेंगे। कॉमिक्स उनके मौखिक भाषा विकास, चित्र-पठन और उपचारात्मक शिक्षण में उपयोगी साबित हो सकती है। वहीं, जिला एफएलएन संयोजक अनिल मलिक ने कहा कि बच्चों में कॉमिक्स पढ़ने का स्वाभाविक आकर्षण होता है। इसी रुचि को शिक्षण से जोड़कर सीखने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनाई जा सकती है।
विज्ञापन
20