फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Children showcased their talent in dance and creative competitions at the children's festival.

Panipat News: बाल महोत्सव में बच्चों ने नृत्य और रचनात्मक स्पर्धाओं में दिखाई प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
Children showcased their talent in dance and creative competitions at the children's festival.
बाल भवन में एकल नृत्य की प्रस्तुति देते बच्ची। स्रोत : बाल भवन
सोलो-ग्रुप डांस, ग्रुप सॉन्ग और थाली-कलश सजावट ने मोहा मन, सीटीएम टीनू पोसवाल ने किया उत्साहवर्धन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। बाल भवन में आयोजित बाल महोत्सव के दूसरे दिन वीरवार को बच्चों ने सांस्कृतिक और रचनात्मक स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सोलो और ग्रुप डांस की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं, बेस्ट ड्रामेबाज, ग्रुप सॉन्ग और थाली-कलश सजावट प्रतियोगिताओं में भी बच्चों ने हुनर दिखाया।
कार्यक्रम में सीटीएम टीनू पोसवाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया और बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बाल महोत्सव बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारने और उन्हें अपनी कला प्रदर्शित करने का मंच देता है। ऐसी गतिविधियों से बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना भी जरूरी है।
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने बताया कि परिषद हर वर्ष बाल महोत्सव के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती है। इसका उद्देश्य उनके व्यक्तित्व विकास और उज्ज्वल भविष्य को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

24, 25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed