फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   143 employees on strike; only one staff member unlocked the facility; power remained out in several villages, including Poothar.

Panipat News: 143 कर्मचारी हड़ताल पर, एकमात्र कर्मचारी ने खोला ताला, पूठर समेत कई गांवों में गुल रही बिजली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
143 employees on strike; only one staff member unlocked the facility; power remained out in several villages, including Poothar.
इसराना सब डिवीजन में प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। संवाद
-बिजली न आने पर ग्रामीण अंचल में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएसबीवीएन) के सब डिवीजन इसराना कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की वीरवार को हड़ताल के पहले ही दिन सामान्य कामकाज पूरी तरह चरमरा गया। बिजली कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की और विरोध जताया। हड़ताल के चलते पूरे कार्यालय पर ताला लटका रहा। इससे काम के सिलसिले में पहुंचे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

निगम के 143 कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल रहे। इनमें 127 नियमित, एचकेआरएन के 23 और अनुबंध पर 13 कर्मचारी शामिल हैं। हड़ताल के कारण सुबह से ही कार्यालय बंद पड़ा था। करीब 11:50 बजे एकमात्र ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी सीए खैराती लाल ने कार्यालय का ताला खुलवाया और अपनी ड्यूटी संभाली। ताला बंद होने के कारण उन्हें भी काफी देर तक बाहर ही बैठकर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


पावर ग्रिड ने संभाली कमान, फिर भी भटकते रहे लोग

बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए 132 केवी पावर ग्रिड कार्यालय में सौरभ और सुरजीत सहित चार कर्मचारियों की ड्यूटी फीडरों की निगरानी के लिए लगाई गई थी। हालांकि, बिजली आपूर्ति शुरू करने या तकनीकी समस्याओं को दूर करने की पर्याप्त जानकारी न होने के कारण कई गांवों और निजी फैक्ट्रियों की बत्ती गुल रही। परेशान उपभोक्ता व फैक्ट्रियों के प्रतिनिधि समाधान के लिए दिनभर निगम कार्यालय के चक्कर काटते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


33 केवी कार्यालय रहा राम भरोसे

33 केवी कार्यालय में लगे फीडरों पर किसी भी कर्मचारी की तैनाती नहीं की गई थी। इससे निगरानी व्यवस्था पूरी तरह ठप रही। हड़ताल का सबसे गंभीर असर पूठर समेत कई आसपास के गांवों में देखने को मिला। इन गांवों बुधवार देर रात से ही बिजली गुल रही। बिजली न होने के कारण गांवों में पेयजल आपूर्ति भी पूरी तरह बाधित हो गई। इससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए भटकना पड़ा।
21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed