{"_id":"697a703e02109416ab00e691","slug":"national-general-secretary-of-confederation-of-all-india-traders-praveen-khandelwal-listened-to-the-problems-of-the-traders-panipat-news-c-244-1-pnp1006-151288-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कॉन्फेडरेशन ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कॉन्फेडरेशन ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं
Thu, 29 Jan 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
बैठक में सांसद के सामने अपनी बात रखते व्यापारी। संवाद
सनौली। सनौली-बापौली खंड सहित जिले के व्यापारियों के साथ बैठक कर कॉन्फेडरेशन ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय महामंत्री व दिल्ली चांदनी चौक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने समस्याएं सुनी। सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने एक से चार मई को दिल्ली में होने वाले भारतीय व्यापार महोत्सव के लिए व्यापारियों के साथ चर्चा की। बैठक में पहुंचने पर व्यापारियों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। सांसद खंडेलवाल ने कहा कि देश और प्रदेश के व्यापारियों की सुरक्षा व सम्मान की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार व्यापारियों के लिए मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए जोर दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि देश भर में स्वदेशी वस्तुओं पर जोर दिया जा रहा हैं। इस दौरान व्यापारियों ने सांसद प्रवीण खंडेलवाल को ज्ञापन देकर जीएसटी अधिकारी व्यापारियों का उत्पीड़न पर अंकुश लगाने, प्रदूषण विभाग व व्यापारी को पेंशन योजना का लाभ दिए जाने व व्यापारी के स्टॉक का बीमा करने की मांग की। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने आगामी भारतीय व्यापार महोत्सव को लेकर व्यापारियों को बड़ी सौगात देने की बात कही है।
सांसद ने कहा है कि यह महोत्सव छोटे व्यापारियों के लिए गेम-चेंजर साबित होगा और उन्हें विदेशी कंपनियों के मुकाबले मजबूती प्रदान करेगा। पीएम मोदी की अपील को व्यापारियों का भारी समर्थन मिल रहा हैं। देशभर में फैले 48 हजार छोटे-बड़े व्यापारी संगठन आंदोलन में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से भारतीय सामान खरीदो और बेचों की अपील को बड़ा समर्थन देते हुए कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने एक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया हुआ हैं। इसका उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देना है। सभी व्यापारी नेताओं ने एक स्वर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को भारत की अस्मिता का प्रतीक बताते हुए इस अभियान का नाम भारतीय सामान हमारा स्वाभिमान रखने का निर्णय लिया हैं। इस मौके पर विनोद गुप्ता, संदीप गर्ग, नवीन बंसल, श्री भगवान बंसल, उत्तम गुप्ता, नरेश गुप्ता, राजकमल गुप्ता, गोपाल गर्ग, रोहित, पंकज बंसल, विशाल गर्ग, विकास गुप्ता, अंकित गुप्ता, विपुल त्यागी, मन्ना सचदेवा व प्रवीण मौजूद रहे।