फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   National conference of Laghu Udyog Bharati today

Panipat News: लघु उद्योग भारती का राष्ट्रीय सम्मेलन आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
National conference of Laghu Udyog Bharati today
सेवा साधना केंद्र में बैठक के दौरान मोजूद उद्यमी व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। सूक्ष्म व लघु उद्योगों के संरक्षण और विकास के लिए समर्पित अखिल भारतीय संगठन लघु उद्योग भारती की ओर से उद्यमी सम्मेलन का आयोजन सोमवार को पट्टीकल्याणा गांव स्थित सेवा साधना केंद्र में किया जाएगा।
संगठन के राष्ट्रीय महासचिव ओमप्रकाश गुप्ता ने बैठक में बताया कि पट्टीकल्याणा गांव स्थित सेवा साधना व ग्राम विकास केंद्र में इस सम्मेलन का उद्घाटन सुबह 10 बजे किया जाएगा। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह कार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल शामिल होंगे।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में देशभर से लघु उद्योग भारती संगठन से जुड़े पदाधिकारी, नीति निर्धारक और ढाई हजार से अधिक उद्यमी भाग लेंगे। सम्मेलन में भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहे जाने वाले लघु उद्योगों के लिए कई विशेष प्रस्ताव लाए जा सकते हैं। इस दौरान वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में लघु उद्योगों से जुड़ी नई चुनौतियों और भविष्य के एजेंडे पर मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर एचएसआईआईडीसी, जेम, सिडबी, एमएसएमई, सीएसआईआर के साथ लीप पोर्टल, आईआईएफ, स्टोनमार्ट व उद्योगों से संबंधित अन्य स्टॉल लगाए जाएंगे जो उद्यमियों की कैपेसिटी बिल्डिंग का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed