फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Namo Bharat Corridor: Soil testing begins in Panipat; ground stability being assessed for pillars and underground tracks.

नमो भारत कॉरिडोर : पानीपत में मिट्टी की जांच शुरू, पिलर और भूमिगत ट्रैक के लिए परखी जा रही जमीन की मजबूती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Namo Bharat Corridor: Soil testing begins in Panipat; ground stability being assessed for pillars and underground tracks.
जीटी रोड सर्विस लेन में गोहाना रोड के सामने मिट्टी जांचने के लिए लगाया बोरवेल। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत कॉरिडोर के निर्माण की तैयारियों के तहत पानीपत में मिट्टी की जांच का काम शुरू हो गया है। शहरी क्षेत्र में प्रस्तावित भूमिगत ट्रैक और एलिवेटेड हिस्से के पिलर की नींव के लिए जमीन की मजबूती परखी जा रही है। गोहाना रोड और लाल बत्ती के पास मशीनों से बोरिंग और ड्रिलिंग का काम किया जा रहा है।

सॉइल टेस्टिंग की जिम्मेदारी संभाल रही सीईबी टेस्ट हाउस कंपनी जिले में 250 से अधिक चिह्नित साइटों पर बोरिंग कर मिट्टी के नमूने जुटा रही है। साइट इंचार्ज लखविंदर यादव ने बताया कि प्रत्येक साइट पर 50 मीटर तक गहराई में बोरिंग की जा रही है। हर 1.5 मीटर की गहराई पर 50 से 100 ग्राम मिट्टी का नमूना लिया जा रहा है। इस तरह एक साइट से करीब 33 से 34 नमूने मिल रहे हैं। जिलेभर से करीब 8,500 नमूने जुटाकर जांच के लिए जयपुर और दिल्ली की प्रयोगशालाओं में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


पिलर और भूमिगत हिस्से के लिए अहम जांच
रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के फेज-1 के तहत बनने वाले इस 136 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का बड़ा हिस्सा एलिवेटेड होगा, जबकि शहरी क्षेत्र में इसे भूमिगत बनाने का प्रस्ताव है। ऐसे में पिलर की नींव और भूमिगत सुरंग के निर्माण से पहले मिट्टी की जांच महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट से जमीन की अलग-अलग परतों की मजबूती का पता चलेगा। इसके आधार पर नींव और अन्य तकनीकी संरचनाओं की जरूरत तय की जाएगी। कॉरिडोर पर 17 मुख्य स्टेशन प्रस्तावित हैं। यह दिल्ली, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, पानीपत और करनाल को क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सेवा से जोड़ने की योजना का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed