फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Name opinion poll closed in chit box, many raised questions

Panipat News: नाम की रायशुमारी चिट बॉक्स में बंद, कई ने उठाए सवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Name opinion poll closed in chit box, many raised questions
पानीपत। भाजपा ने विधानसभा चुनाव को लेकर जिले की चारों विधानसभा के सूचीबद्ध कार्यकर्ताओं के साथ संभावित प्रत्याशियों के साथ रायशुमारी की। राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल की देखरेख में करीब 300 कार्यकर्ताओं ने एक चिट पर तीन संभावित प्रत्याशियों के नाम लिखकर ताला बंद बॉक्स में डाली। अब ये बॉक्स प्रदेश स्तर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोदान सिंह की देखरेख में खोले जाएंगे। रायशुमारी की सूची में करीब सौ सदस्यों के नाम नहीं थे। उन्होंने इस पर आपत्ति जताई। इनमें से कुछ की पर्ची डलवाई गई। इसमें उनकी रायशुमारी पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा ने पूरे प्रदेश में रविवार को एक साथ विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से संभावित प्रत्याशियों के लिए रायशुमारी ली गई। पहले यह बैठक विधानसभा स्तर पर होनी थी, लेकिन पार्टी ने शनिवार को रोहतक में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में जिला स्तर पर बैठक करने का फैसला लिया। सरकारी विश्राम गृह में रविवार को रायशुमारी ली गई। इसमें करीब 400 सूचीबद्ध कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। वे रविवार सुबह ही सरकारी विश्राम गृह में पहुंचे गए। भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल का स्वागत किया। राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने उनके साथ शिष्टाचार भेंट की। कृष्णलाल पंवार कुछ देर बाद अपने गंतव्य को चले गए। इसके बाद तीनों नेताओं ने प्रत्येक विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्याशियों के नाम पर रायशुमारी की। उनको तीन नाम की एक चिट दी गई। उन्होंने तीन नाम लिखकर ताला बंद बाॅक्स में चिट डाली।
विज्ञापन


बॉक्स
एक नाम लिखा है तो समझा जाएगा रद्द
पार्टी द्वारा दी गई चिट पर किसी कार्यकर्ता ने एक नाम लिखा है तो उसका रद्द समझा जाएगा। सबसे ज्यादा वोट पर 10 अंक माने जाएंगे। दूसरे पर सात और तीसरे स्थान पर पांच अंक होंगे। इसके बाद जातीय व अन्य समीकरणों को ध्यान में रखकर नंबर इसमें जोड़े जाएंगे। इसके आधार पर सबसे अधिक अंक लेने वाले कार्यकर्ता को टिकट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

इसराना की सूची में 38 नाम कटे, शहर में 19 नहीं पहुंचे
इसराना विधानसभा में रायशुमारी के लिए शनिवार रात को 99 कार्यकर्ताओं के नाम थे। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह 61 को रायशुमारी करने में शामिल किया गया। काफी कार्यकर्ताओं ने यहां नाराजगी जताई। वहीं पानीपत शहर के करीब 140 कार्यकर्ताओं की सूची थी। यहां करीब 70 अपनी राय देने पहुंचे। पानीपत ग्रामीण विधानसभा के 66 में से 47 कार्यकर्ता रायशुमारी देने पहुंचे। इसी तरह से समालखा विधानसभा में 50 सेे 60 कार्यकर्ता पहुंचे।




वर्जन :
रायशुमारी को लेकर सूची प्रदेश कार्यालय से प्राप्त हुई। इसी के आधार पर कार्यकर्ताओं की रायशुमारी जानी गई। कुछ सूची के बाहर कार्यकर्ताओं ने अपनी रायशुमारी लेने की बात रखी थी। उनकी भी राय ली गई है। टिकट का फैसला संगठन के स्तर पर होगा।

दुष्यंत भट्ट, जिलाध्यक्ष, भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed