फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   My four daughters won gold medals in Taekwondo.

Panipat News: ताइक्वांडो में म्हारी चार बेिटयों ने जीते स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
My four daughters won gold medals in Taekwondo.
इन चार खिलाड़ियों ने हासिल किए स्वर्ण पदक। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में 5 से 7 सितंबर तक आयोजित 59 वीं हरियाणा स्कूल राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले की चार बेटियों ने स्वर्ण पदक जीते। अब वे अब प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी, वहीं अंडर-17 वर्ग की लड़कियों ने टीम ट्रॉफी में दूसरा स्थान हासिल किया जबकि अंडर-19 वर्ग की टीम तीसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता में जिले की उन्नति, सानवी, धैर्य और तनु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबलों में स्वर्ण पदक हासिल किए। इनके अलावा अनिश, रितु, वास्तिका और नंदिका ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं अमूल्या, साइना, नादरप्रीत और प्रिशा मलिक ने कांस्य पदक जीता है। एक साथ 12 खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन के पीछे उनके निरंतर अभ्यास और मेहनत की अहम भूमिका रही। इनमें से कुछ खिलाड़ी कोच शिव कुमार और कोच पूनम के मार्गदर्शन में ताइक्वांडो अभ्यास करती हैं। प्रतियोगिता से पहले
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास
करते हुए अपनी तकनीक, फिटनेस और मुकाबले की तैयारी पर मेहनत की। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली चारों खिलाड़ी अब राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

कोच ने बताया कि उम्मीद है कि राज्य स्तर की तरह राष्ट्रीय मंच पर भी वे शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतेंगी। प्रतियोगिता में जिले की अंडर-17 लड़कियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम ने विभिन्न मुकाबलों में शानदार खेल दिखाते हुए दूसरी टीम ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं अंडर-19 लड़कियों की टीम ने तीसरी टीम ट्रॉफी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed