{"_id":"66ac2f5da3ad250ac50e1b96","slug":"mutual-love-will-increase-with-sarvartha-siddha-yoga-and-shiva-worship-on-sawan-shivratri-panipat-news-c-244-1-pnp1001-122070-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सावन शिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्ध योग शिव पूजा से बढ़ेगा आपसी प्रेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सावन शिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्ध योग शिव पूजा से बढ़ेगा आपसी प्रेम
विज्ञापन
पानीपत। सावन शिवरात्रि पर इस बार बहुत ही अद्भुत संयोग बन रहा है। सावन शिवरात्रि के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और शिवयोग का शुभ संयोग बना है। इस शुभ योग में यदि पति और पत्नी साथ में मिलकर शिव परिवार की साधना करें तो आपके रिश्तों में आपसी प्रेम और वैवाहिक सुख बढ़ता है और घर में खुशहाली आती है। विवाह में अगर देरी हो रही है तो भी शिव परिवार की पूजा करने से लाभ प्राप्त होगा।
शहर समेत के जिले के प्रमुख शिवालयों को फूलों और लाइटों से सजा दिया गया है। यहां जलाभिषेक को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। प्राचीन देवी मंदिर के अलावा सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन, भादौड़ गांव स्थित शिव मंदिर और जौरासी गांव स्थित शिव मंदिर में कांवड़ चढ़ाने की विशेष मान्यता है। सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन के प्रधान तरुण गांधी ने बताया कि मंदिर में शुक्रवार अल सुबह मंगल आरती के साथ जलाभिषेक शुरू किया जाएगा। इसके बाद दिन में भंडारा लगाया जाएगा। शाम को संकीर्तन होगा।
बॉक्स
यह होगा जलाभिषेक का मुहूर्त
गायत्री ज्योतिष अनुसंधान केंद्र के संचालक पंडित रामराज कौशिक ने बताया कि सावन शिवरात्रि का व्रत दो अगस्त शुक्रवार को है। चतुर्दशी तिथि दो दिन होने से कांवड़ियां दो और तीन अगस्त दोनों दिन भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं। श्रद्धालुओं को जलाभिषेक शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए। उन्होंने बताया कि दो अगस्त सुबह सूर्योदय से 9:35 बजे और फिर शाम को 4:02 बजे तक जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त है। इसके बाद शाम को 4:02 से 7:50 बजे तक अभिषेक के लिए उत्तम समय है। तीन अगस्त को सुबह सूर्योदय से 9:30 बजे तक भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं।