{"_id":"3eab597dec0143118dda3051b4720fd4","slug":"murdered-accused-arrest-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिंटू की हत्या में तीन आरोपी काबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिंटू की हत्या में तीन आरोपी काबू
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Fri, 17 Jul 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलड़ी निवासी बिंटू उर्फ काला का अपहरण कर हत्या की थी और मुख्य आरोपी प्रवीण ने अपने पिता और मृतक की लाइसेंसी पिस्तौल से दो गोली मारी थी।
उसका तीसरा फायर मिस हो गया था। प्राथमिक जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी ने मृतक द्वारा किसी बात पर कमेंट कसने पर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था और उसके शव को दिल्ली पैरेलल नहर पर नामुंडा के पास फेंक दिया था।
पुलिस ने हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और इनमें से दो को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
थाना इसराना पुलिस ने पलड़ी निवासी बिंटू उर्फ काला हत्याकांड का पटाक्षेप कर दिया और डीएसपी क्राइम जोगिंद्र राठी ने एसपी ऑफिस में इसका खुलासा किया। डीएसपी क्राइम जोगिंद्र राठी ने बताया कि इसराना थाना पुलिस ने पलड़ी निवासी बिंटू उर्फ काला की हत्या में मुख्य आरोपी प्रवीण निवासी पलड़ी, प्रमोद निवासी पलड़ी व दीपक निवासी ग्वालड़ा को गिरफ्तार कर लिया है।
इसमें प्रवीण व प्रमोद ने बिंटू काला की हत्या की थी और हत्या के बाद कार का लावारिश स्थान पर खड़ा करने में दीपक की मदद ली थी। पुलिस ने आरोपी प्रवीण, प्रमोद और दीपक को कोर्ट में पेश किया। जहां पर पुलिस ने प्रवीण व प्रमोद का रिमांड मांगा।
विज्ञापन
कोर्ट ने दोनों आरोपियों का दो दिन का रिमांड मंजूर कर दिया और तीसरे आरोपी दीपक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। डीएसपी क्राइम जोगिंद्र राठी ने इसमें थाना इसराना प्रभारी विजय मलिक व स्पेशल स्टाफ प्रभारी बिजेंद्र त्यागी समेत टीम को श्रेय दिया।
प्रवीण और बिंटू उर्फ काला में किसी बात पर कमेंट कसने पर टशन रहती थी। डीएसपी क्राइम के अनुसार प्रवीण हरियाणवी एलबम में काम करता था और बिंटू उसको उल्टा सीधा कहता रहता था। 10 जुलाई को मुख्य आरोपी प्रवीण बिंटू उर्फ काला के साथ गाड़ी में पानीपत आया।
वे दोपहर तक पानीपत में रहे और उसके बाद वापस चले गए। डीएसपी क्राइम ने बताया कि मुख्य आरोपी प्रवीण ने घर से अपनी गाड़ी ली और अपने ही गांव के प्रमोद को लेकर चल पड़ा। उन्होंने गांव से कुछ दूर स्थित मांडी मोड़ पर बिंटू उर्फ काला की गाड़ी को रुकवा लिया और उसका अपहरण कर अपनी गाड़ी में ले गए।
उन्होंने मांडी-इसराना रोड पर बांध मोड़ के पास बिंटू उर्फ काला की गोली मारकर हत्या कर दी और उसका शव थाना समालखा के अंतर्गत नामुंडा गांव में दिल्ली पैरेलल नहर के पास झाड़ियों में फेंक दिया। मुख्य आरोपी प्रवीण और प्रमोद ग्वालड़ा गांव में अलग-अलग हो गए और प्रवीण ग्वालड़ा निवासी दीपक के पास चला गया।
उसने दीपक को अपनी गाड़ी खराब होने की बात कही और इसराना तक छोड़ आने की कहकर साथ ले गया। वह दीपक के साथ मांडी मोड़ पर आ गया। यहां से प्रवीण ने मृतक बिंटू उर्फ काला की सेंट्रो गाड़ी ली और पानीपत-रोहतक हाईवे पर शाहपुर के पास खड़ी कर दी। आरोपी ने पूरे मामले को फिल्मी स्टाइल रंग देकर खुद को बचाने का पूरा प्रयास किया।
डीएसपी क्राइम जोगिंद्र राठी ने बताया कि मुख्य आरोपी प्रवीण ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी कर ली थी और उस रिवाल्वर से बिंटू काला को एक गोली मारी। उसने दूसरी गोली बिंटू काला की लाइसेंसी रिवाल्वर से ही मारी। उसने कुल तीन फायर किए थे।
एक गोली कनपटी पर मारी थी। जो दूसरी तरफ निकल गई। उसने दूसरी गोली बिंटू काला के पेट में मार दी थी और एक फायर मिस हो गया था।
थाना इसराना के अंतर्गत पलड़ी गांव निवासी बिंटू उर्फ काला 10 जुलाई को घर से किसी से अपनी सेंट्रो गाड़ी लेकर निकला था। वह देर रात तक भी घर वापस नहीं आया। उसकी मां और परिजनों ने उसको तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
उसकी उसी देर रात करीब नौ बजे फोन पर परिजनों से संपर्क भी हुआ था। परिजनों को उसकी गाड़ी अगले दिन पानीपत-रोहतक हाईवे पर शाहपुर नाके के नजदीक मिली थी। उसमें उसकी लाइसेंसी बंदूक भी मिली थी। थाना इसराना पुलि ने इसमें गुमशुदगी का मुकमदा दर्ज कर लिया था और उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
पुलिस गंभीर मामलों को लगातार ट्रेस कर रही है। यह सब शहर, जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी है। पुलिस ने गत दिनों जिले में हुई हत्या की दो वारदात को सुलझाया है। पुलिस के लिए दोनों वारदात चुनौती बनी थी।
जोगिंद्र राठी, डीएसपी क्राइम, पानीपत