{"_id":"5f91d8168ebc3e9bc567c007","slug":"murder-of-farmer-in-village-dadola-panipat-news-knl48460578","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में डौल काटने से रोका तो किसान की चार गोली मारकर हत्या, हत्यारे ने किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में डौल काटने से रोका तो किसान की चार गोली मारकर हत्या, हत्यारे ने किया सरेंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में डौल काटने से रोका तो किसान की चार गोली मारकर हत्या
गांव डाडौला में वीरवार सुबह हुई वारदात, भाई की शिकायत पर आरोपी दंपती और बेटों पर एफआईआर
गोली मारने वाले आरोपी ने एसपी ऑफिस में किया सरेंडर, शुक्रवार को उसे पुलिस कोर्ट में पेश करेगी
फोटो संख्या-24 से 27
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत/सनौली। गांव डाडौला में खेत में एक फीट की डौल काटने से रोकने पर किसान की चार गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक किसान गांव की पंचायत में पंच भी था। वीरवार की सुबह किसान के खेत से लगे खेत का मालिक दंपती और उसके दो बेटे डौल काटकर सुखबीर के खेत की जमीन को अपनी ओर मिला रहे थे। उन्हें रोका तो विवाद हो गया। दंपती और एक बेटे ने किसान को पकड़ा और दूसरे बेटे ने लाइसेंसी हथियार से उसे चार गोली मारी। किसान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी दंपती और उनके दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गोली चलाने वाले बेटे ने पुलिस को सरेंडर कर दिया है, उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
गांव डाडौला निवासी महावीर ने बताया कि उसका बड़ा भाई सुखबीर (50) खेतीबाड़ी करता था। वीरवार सुबह करीब 10 बजे वह और सुखबीर खेत में काम कर रहे थे। सुखबीर के खेत के साथ कृष्ण के खेत भी है। सुबह करीब 10:20 बजे कृष्ण अपने दो बेटे संदीप, सतपाल और पत्नी उसके भाई सुखबीर के खेत की डौल काटने लगे। सुखबीर ने इसका विरोध किया तो चारों ने मिलकर हाथापाई की और जान से मारने की धमकी देकर अपने घर चले गए। इसी बीच वह बड़े भाई सुखबीर को बाइक पर बैठाकर घर की तरफ जा रहा था। जब वह सतपाल के खेत के पास पहुंचे तो कृष्ण, उसकी पत्नी और बेटों ने रास्ता रोककर पीछे से पकड़ लिया। कृष्ण के बेटे संदीप ने उसे चार गोली मारी। एक गोली दाहिने कंधे, एक छाती, एक दिल और एक गोली घुटने पर गोली मारी।
दो-तीन साल से चल रहा था जमीन का विवाद, गनमैन की नौकरी करता है संदीप
मृतक के छोटे भाई महावीर ने बताया कि कृष्ण और सुखबीर के बीच दो साल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कृष्ण का बेटा संदीप एक पेट्रोल पंप पर गनमैन की नौकरी करता है। उसके पास लाइसेंसी रिवाल्वर और पिस्तौल है। वीरवार की सुबह संदीप ड्यूटी से सीधा खेत में पहुंचा था, उसके पास हथियार था।
विज्ञापन
दो बच्चों का पिता और सात भाइयों में दूसरे नंबर का था सुखबीर
परिजनों ने बताया कि सुखबीर की पत्नी शीला और बेटे नितेश और नितिन है। जो कंस्ट्रक्शन कांट्रेक्टर है। वह सात बहन भाई हैं, जिनमें चार बहनें और तीन भाई सुखबीर, महाबीर, सोमपाल है। सुखबीर दूसरे नंबर पर था।
मौके पर पहुंची एफएसएल इंचार्ज नीलम आर्य, एक खोल बरामद
हत्या की सूचना मिलते ही सेक्टर 29 थाना प्रभारी राजवीर, आइपीएस कुलदीप सिंह समेत कई पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। एफएसएल इंचार्ज डॉ. नीलम आर्य भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को डोल के सहारे एक खोल बरामद हुआ है।
वर्जन
पुलिस ने मृतक सुखबीर के भाई की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। हत्यारोपी संदीप ने वारदात के करीब एक घंटे बाद एसपी कार्यालय में सरेंडर कर दिया।
-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय