फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   murdaer,panipat crime,panipat news,report file,fallow up

पर्स चोरी के शक में दोस्तों ने ही की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
murdaer,panipat crime,panipat news,report file,fallow up
इसराना। ब्लाइंड मर्डर की वारदात का इसराना पुलिस ने चार दिन में खुलासा कर दिया। गत 27 जून को प्रदीप की हत्या कर उसके दोस्तों ने ही शव को एनसी कॉलेज के पास फेंक दिया था। उन्हें शक था कि प्रदीप ने पर्स चोरी किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने प्रदीप की हत्या के आरोप में उसके दोस्त बिजेंद्र निवासी करहंस हाल किराएदार विकास नगर और अन्नू निवासी हरिगढ़ जींद को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने प्रदीप निवासी हरिगढ़ की पीट-पीट कर के बाद शव फेंक दिया। इंस्पेक्टर अंकित ने बताया शव की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही थी। 30 जून को मृतक की पहचान प्रदीप पुत्र रामफल निवासी हरिगढ़ सफीदो जींद के रूप मे हुई।
विज्ञापन

मृतक के भाई कपिल ने प्रदीप की हत्या करने का शक बिजेंद्र और अन्नू पर जाहिर किया था। बिजेंद्र बीते दिनों अपने मामा के घर गांव हरिगढ़ गया था। बिजेंद्र पानीपत में काम दिलाने की बात बोलकर प्रदीप और अन्नू को अपने साथ लेकर आया था। पूछताछ में पता चला कि गांव से तीनों विकास नगर में बिजेंद्र के किराये के कमरे पर आए थे। कमरे से बिजेंद्र का पर्स गुम हो गया तो बिजेंद्र और अन्नू ने प्रदीप पर पर्स चोरी करने आरोप लगाते हुए उसे डंडों से पीटा। उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप के शव को बाइक पर रखकर 27 जून की शाम इसराना एनसी मेडिकल कॉलज के पास सुनसान जगह पर फेंक कर चले गए थे। वारदात मे प्रयोग बाइक और डंडे बरामद करने के लिए दोनों को कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed