{"_id":"6431773a00001ea4eb0d13c4","slug":"municipal-worker-assaulted-panipat-news-c-18-1-85730-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अवैध बोर्ड हटा रहे निगमकर्मी के साथ ठेकेदारों की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अवैध बोर्ड हटा रहे निगमकर्मी के साथ ठेकेदारों की मारपीट
विज्ञापन
फोटो संख्या-8 और 9
ड्यूटी के दौरान निगमकर्मी से मारपीट, शिकायत लेने के नाम पर थाने में चला हाईवोल्टेज ड्रामा
- आयुक्त की सिफारिश और एसपी के निर्देश पर शिकायत लेकर बोले जब मुकदमा दर्ज करेंगे, तब बुलाएंगे
- सेक्टर 25 हनुमान चौक की वारदात, कर्मचारी बोला : मैं शिकायत दूंगा, ठेकेदार बोले : पुलिस हमारे घर की है
- थाने में शिकायत देने गया तो मिले धक्के, नगर निगम के अधिकारी आए फिर भी नहीं सुनी फरियाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। सेक्टर-25 हनुमान चौक के पास लगे अवैध बोर्ड को हटाने गई नगर निगम टीम पर शराब ठेकेदारों ने हमला कर दिया। एक कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट की। कर्मचारी ने कहा कि वह थाने में शिकायत देगा। ठेकेदारों ने कहा कि उच्च अधिकारियों तक मंथली जाती है, पुलिस हमारे घर की है, कुछ नहीं बिगाड़ सकते। वहीं कर्मचारी अपना मेडिकल कराकर थाने में शिकायत लेकर गया तो वहां पर उसे धक्के मिले। नगर निगम के अधिकारियों ने मामला एसपी के संज्ञान में डाला तो पुलिस ने शिकायत तो ले ली, लेकिन कर्मचारी को कहा जब मुकदमा दर्ज करेंगे, तब दोबारा बुलाएंगे। इस जद्दोजहद में चांदनीबाग थाने में कई घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला।
पुलिस को दी शिकायत में विकास नगर निवासी व्रिकम राणा ने बताया कि वह नगर निगम में क्लर्क है। उसकी ड्यूटी नगर निगम में विज्ञापन शाखा में लगी है। उसे शहर में लगे विज्ञापन के अवैध बोर्ड हटाने के निर्देश दिए गए हैं। वह इसी आदेश का पालन करते हुए अपनी टीम सुरेश कुमार, प्रिंस, राहुल, आशीष, अनूप के साथ शनिवार को सेक्टर 25 में लगे अवैध बोर्ड को हटाने गया था। जब वह हनुमान चौक पर पहुंचे तो शराब ठेके के पास अधिक संख्या में शराब के अवैध विज्ञापन बोर्ड लगे थे। वह बोर्ड को उतारने लगे तो ठेके के अंदर से संदीप व अन्य युवक आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। साथी ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो उसके साथ गालीगलौज की। वह नगर निगम अधिकारियों को पुलिस बुलाने के बारे में फोन करने लगा तो आरोपियों ने धमकी दी कि पुलिस हमारे घर की है, कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। तुम जैसे लोगों व प्रशासन को वह जूते के नीचे रखता है।
पुलिसकर्मियों और ठेकेदारों के बीच सांठगांठ का आरोप-
व्रिकम राणा का आरोप है कि जब वह थाने गया तो उसकी पहले सुनवाई नहीं की गई। उसने मेडिकल रिपोर्ट दिखाई और किसी तरह अपनी बात रखने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिकायत लेने से इनकार कर दिया गया। उसने अपने निगम अधिकारियों को थाने बुलाया। एसडीओ मौके पर पहुंचे और पुलिसकर्मियों से मुलाकात की। पहले उनसे भी अभद्र व्यवहार किया गया, लेकिन बाद में शिकायत ले ली। आरोप है कि पुलिसकर्मी और ठेकेदारों के बीच सांठगांठ है।
विज्ञापन
वर्जन:
शिकायत न लेना गंभीर विषय, जांच कराएंगे-
शिकायत के साथ अगर मेडिकल रिपोर्ट लगाई जाती है, तो किसी फरियादी को थाने में दोबारा शिकायत दर्ज कराने के लिए आने की आवश्यकता नहीं है। थाने में किसी के साथ अगर अभद्र व्यवहार हुआ है और उसकी शिकायत नहीं ली जा रही है तो यह गंभीर विषय है। इसकी जांच कराई जाएगी और फरियादियों को इंसाफ दिलाया जाएगा।
- मयंक मिश्रा, एएसपी, पानीपत।