फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Municipal Corporation will start mega cleanliness campaign in the city from Friday

Panipat News: शुक्रवार से शहर में महा सफाई अभियान की शुरुआत करेगा नगर निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will start mega cleanliness campaign in the city from Friday
पानीपत। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों को लेकर नगर निगम ने कमर कस ली है। इसके लिए नगर निगम सफाई कर्मी और दोनों सफाई एजेंसियों के कर्मचारियों को साथ लेकर रोजाना शहर में महा सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत शुक्रवार से होगी। जिसमें रोजाना एक मुख्य रास्ते के दोनों ओर सफाई कराई जाएगी। इनमें जीटी रोड रोड, बरसत रोड, असंध रोड, सनौली रोड, गोहाना रोड, जाटल रोड, बाइसपास को शामिल किया गया जाएगा। इसके बाद हर सप्ताह एक वार्ड की सफाई होगी। जिसमें करीब एक हजार कर्मियों का दल और सौ से ज्यादा ट्रैक्टर ट्राली और जेसीबी मशीन सफाई अभियान में लगाए जाएंगे। ये अभियान सुबह आठ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक चलाया जाएगा। निगम आयुक्त के निर्देशों पर अधिकारी इसका प्लान और रूट मैप तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

खास बात ये है कि इस सफाई अभियान में शहर के मुख्य रास्तों और वार्ड की हर तरीके से सफाई कराई जाएगी। इसमें नाले,नालियों, सड़कें, गलियों की भी सफाई होगी। जितना भी सीएंडडी वेस्ट खाली प्लाट या सड़कों के किनारे पड़ा होगा उसे भी उठवाया जाएगा। अनुमान है कि इस सफाई अभियान में निगम रोजाना 100 से 200 टन वो कूड़ा निकालेगा, जिसकी फिलहाल खाली प्लाटों या सड़क किनारे पुराने ढेर बने हुए हैं। इसी दौरान रोजाना की सफाई का काम भी जारी रहेगा। हर वार्ड की सुबह आठ बजे तक सफाई कराने के बाद सुबह आठ से पांच बजे तक महासफाई अभियान को चलाया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इसेे लेकर निगम आयुक्त ने भी पिछले दिनों दोनों सफाई एजेंसी के पदाधिकारियों और निगम अधिकारियों को भी निर्देश दिए थे। जिसमें स्पष्ट हिदायत थी कि शहर की स्वच्छता रैंकिंग को अव्वल दर्जा दिलाना है। सफाई अभियान के बाद निगम स्वच्छ सर्वेक्षण में जीएफसी यानी गार्बेज फ्री सिटी चरण की स्टार रेटिंग के लिए आवेदन करेगा। जिसमें निगम ने थ्री स्टॉर का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नंबरों पर दें शिकायत-
निगम अधिकारियों ने बताया कि अगर शहर के किसी एरिया में कूडा उठाने वाली गाड़ नहीं आती है तो वे निगम के 1800-123-2664 पर कॉल कर इसकी शिकायत दे सकते हैं। इसके अलावा अगर शहर में कहीं नाले, नालियों और सड़कों की सफाई नही हो रही है तो निगम के हैल्पलाइन 0180-2630040 पर शिकायत दर्ज करवाएं। इन नंबराें पर आने वाली शिकायतों को अधिकारी मॉनिटर कर निवारण करेंगे।


स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में निगम को ओडीएफ प्लस प्लस का तमगा मिला था। अब इसे बढाकर वाॅटर प्लस पर जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
वर्जन-
शहर में शुक्रवार से महासफाई अभियान शुरु करने की तैयारी की जा रही है। इसमें सबसे पहले शहर की मुख्य सड़कों की सफाई कराई जाएगी। इसके बाद हर वार्ड की बेहतरीन तरीके से सफाई होगा। इसका रूट मैप तैयार किया गया है। वहीं, जनहित में सफाई के लिए हैल्पलाइन जारी किए गए हैं।
जयेंद्र सिंह छिल्लर, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed