फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Municipal corporation will make three wards a model

तीन वार्डों को मॉडल बनाएगा नगर निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:32 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will make three wards a model
पानीपत। शहर को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाने के लिए निगम ने बड़ा फैसला लिया है। शहर में तीन मॉडल वार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए वार्ड नंबर 1, 18 और 23 को चिह्नित किया गया है। इनमें सौ प्रतिशत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के साथ निरंतर सफाई भी होगी। जगह-जगह डस्टबिन तक रखे जाएंगे। घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। ईक्रो ब्रिक्स से पार्क सजाए जाएंगे, ताकि प्लास्टिक को फेंकने की बजाए इसको रिसाइकिल किया जा सके।
विज्ञापन

इस पूरी कवायद में निगम के साथ जेबीएम और सफाई कर्मचारी भी अपनी पूरी भूमिका अदा करेंगे। निगम 30 दिसंबर तक इस प्लान पर काम करते हुए टॉरगेट को पूरा करेगा। इसके बाद पहली जनवरी से अन्य तीन वार्डों को इनकी तर्ज पर मॉडल बनाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

बाद में इसी तरह शहर के सभी वार्डों में सफाई करवाई जाएगी। इससे निगम की स्वच्छता अभियान की रैंकिंग में भी सुधार होगा और लोगों को सफाई भी मिलेगी। इस अभियान में निगम की सफाई शाखा समेत स्वच्छ भारत मिशन की टीम का भी अहम योगदान रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम ने ऐसे बनाया सफाई का मास्टर प्लान
इन तीन वार्डों की सफाई के लिए निगम ने एक मास्टर प्लान बनाया है। सबसे पहले सफाई कर्मचारियों और जेबीएम की मदद से गंदगी के ढेरों को उठवाया जाएगा। नाला गैंग की मदद से नालियों व नालों से सिल्ट निकलवाकर इनकी सफाई करवाई जाएगी। हर गली हर सड़क को सफाई कर्मचारी साफ करेंगे। मुख्य चौक चौराहों पर डस्टबिन रखवाए जाएंगे। वार्ड में रोजाना कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां भेजी जाएंगी।
गीला-सूखा कूड़ा होगा अलग, बनवाएंगे खाद:
डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के बाद गीला और सूखा कूड़ा अलग किया जाएगा। इससे खाद बनवाई जाएगी। इसके लिए निगम जेबीएम की सहायता से गांव महराना के पास और वार्ड नंबर एक के एसटीपी प्लांट की जगह पर खाद बनाने का विचार कर रहा है। हालांकि बड़ी मात्रा में कूड़े के ढेरों को जेबीएम द्वारा सोनीपत प्लांट में ही भेजा जाएगा, जहां इससे बिजली बनाई जा रही है।
आईईसी एक्टिविटी से फैलेगी जागरूकता:
नगर निगम द्वारा वार्ड में आईईसी यानी इंफारमेशन एजुकेशन और कम्यूनिकेशन गतिविधियां करवाई जाएंगी। घर घर जाकर कूड़ा यहां वहां न डालने के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। ड्यूटी समाप्त होने और दो बजे के बाद निगम कर्मचारी लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे। सार्वजनिक जगहों पर बैनर पोस्टर लगाकर लोगों को वहां कूड़ा न डालने के बारे में बताया जाएगा।

सफाई की राह में अहम कदम- आयुक्त
शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए निगम इस मास्टर प्लान के तहत काम करेगा। इसमें निगम की जितनी भूमिका होगी उतनी ही शहर के लोगों की भी भूमिका रहेगी। निगम सफाई भी करवाएगा लोगों को जागरूक भी करेगा। इसमें शहरवासियों से निगम के इस अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपेक्षा रहेगी। अगर शहरवासी सफाई के अभियान में निगम का साथ देते हैं तो शहर को कुछ ही दिनों में चमका दिया जाएगा।
आरके सिंह, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed