फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Municipal Corporation officials sought permission from the Sugar Mill MD to park the corporation vehicles in the old sugar mill.

Panipat News: नगर निगम अधिकारियों ने शुगर मिल एमडी से पुरानी शुगर मिल में निगम की गाड़ियों को खड़ा करने की मांगी अनुमति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation officials sought permission from the Sugar Mill MD to park the corporation vehicles in the old sugar mill.
पानीपत। नगर निगम के अधिकारियों ने बुधवार को शुगर मिल एमडी संदीप कुमार से पुराना शुगर मिल परिसर में निगम की गाड़ियों को खड़ी करने की अनुमति मांगी है। फिलहाल अनुमति के लिए एमडी संदीप कुमार ने विचार-विमर्श करने की बात कही है। गोहाना रोड शुगर मिल में नगर निगम की ओर से डंपिंग जोन बनाने की तैयारी की जा रही है, इसके लिए मंगलवार को डीएमसी अरुण कुमार शुगर मिल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में स्थानीय वासियों ने पहुंचकर इसका विरोध किया।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में कॉलोनी वासियों ने पहुंचकर नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर का कूड़ा शहर के बाहर इकट्ठा होना चाहिए न कि शहर के रिहायशी इलाकोंं में। उन्होंने मिलकर इसका विरोध किया, साथ ही उन्होंने मेयर कोमल सैनी से मिलकर समस्या का हल कराने की बात कही है। उन्होंने बताया कि डंपिंग जोन बनने से यहां बड़ी मात्रा में मच्छर पनपने से स्थानीय लोगों के घरों में परिवार के सदस्य बीमारियोंं से ग्रस्त हो जाएंगे।
विज्ञापन


शुगर मिल में डंपिंग प्वाइंट बनाने के लिए संबंधित अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया है, साथ ही शुगर में कूड़ा उठान के वाहनों को खड़ा करने के लिए शुगर मिल एमडी को पत्र लिखकर अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गोपाल कलावत एक्सईएन नगर निगम पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed