फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Municipal Corporation offices to shift to Agro Mall; Commissioner's office to open in the first phase.

Panipat News: एग्रो माल में शिफ्ट होंगे नगर निगम कार्यालय, पहले चरण में आयुक्त कार्यालय होगा शुरू

Wed, 10 Jun 2026 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 10 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation offices to shift to Agro Mall; Commissioner's office to open in the first phase.
एग्रो माल में चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम के सभी कार्यालय जल्द ही जीटी रोड गोहाना रोड के सामने स्थित एग्रो माल में शिफ्ट किए जाएंगे। निगम प्रशासन ने यह प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी करने का निर्णय लिया है। पहले चरण में बुधवार को नगर निगम आयुक्त का कार्यालय शुरू किया जाएगा।

वर्तमान में नगर निगम के कार्यालय शहर में छह अलग-अलग स्थानों पर संचालित हो रहे हैं, जिससे नागरिकों को अपने कार्यों के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इनमें पालिका बाजार, देवीलाल कॉम्प्लेक्स, पुरानी डीसी कोठी, आयुक्त कैंप कार्यालय और मॉडल टाउन स्थित दो कार्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन




एग्रो माल में एकीकृत व्यवस्था

नगर निगम ने जीटी रोड गोहाना मोड़ के सामने स्थित एग्रो माल को सभी कार्यालयों को एक ही स्थान पर लाने के लिए तैयार किया है। मार्केटिंग बोर्ड को भुगतान कर इसकी रजिस्ट्री नगर निगम के नाम कराई जा चुकी है। अब भवन को चरणबद्ध तरीके से कार्यालय उपयोग के लिए तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में बुधवार को निगम आयुक्त कार्यालय का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद धीरे-धीरे अन्य विभागों को भी यहां स्थानांतरित किया जाएगा।



प्रत्येक तल पर अलग-अलग विभाग

एग्रो माल की विभिन्न मंजिलों पर विभागवार कार्यालय स्थापित किए गए हैं। इंजीनियरिंग शाखा, अकाउंट व ऑडिट विभाग, सफाई व स्वास्थ्य शाखा सहित अन्य प्रमुख विभाग अलग-अलग फ्लोर पर होंगे। भवन के ऊपरी तल पर नगर निगम आयुक्त, संयुक्त आयुक्त और मेयर के कार्यालय बनाए गए हैं। साथ ही निगम की बैठकें, बजट सत्र और समीक्षा बैठकों के लिए अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल भी तैयार किया गया है।



जनसुविधा होगी आसान



नगर निगम प्रशासन का मानना है कि सभी विभागों के एक ही स्थान पर आने से कार्यप्रणाली अधिक सरल और पारदर्शी होगी तथा नागरिकों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।




वर्जन



एग्रो माल में निगम कार्यालय शुरू किया जाएगा। प्रशासनिक ब्लाॅक के कार्यालय बुधवार का शुभारंभ बुधवार को किया जाएगा। इसके बाद धीरे-धीरे इसके नीचे तल के कार्यालयों को शुरू किया जाएगा। लोगों को एक ही छत के नीचे निगम की सभी सुविधाएं मिलेंगी। डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed