फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Municipal Corporation is late, employees are also not coming on time, people are upset.

Panipat News: लेटलतीफी का नगर निगम, कर्मचारी भी समय पर नहीं आ रहे, लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation is late, employees are also not coming on time, people are upset.
पानीपत। दिन मंगलवार, समय सुबह नौ बजे, स्थान नगर निगम का देवीलाल कांप्लेक्स कार्यालय। कार्यालय में काम करने का समय सुबह नौ से सायं पांच बजे तक का मोटे-मोटे अक्षरों में लिखा गया लेकिन कार्यालय में सुबह नौ बजे इक्का-दुक्का कर्मचारी ही मिले। कार्यालय के भूतल स्थित सीएससी के सभी काउंटर खाली थे और लोग अधिकारियों व कर्मचारियों के आने का इंतजार कर रहे थे। अंदर कार्यालय में तीन कर्मचारी अपनी सीटों पर बैठे बातें करने में मशगूल थे।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग शाखा में सुबह नौ बजे तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचे। मेयर के पीए दिलवार सिंह अपने कार्यालय में बैठे मिले। साढ़े नौ बजे एक एक्सईएन पहुंचे, इसके बाद 10 बजे सीएससी के काउंटर पर कर्मचारी नजर आए, इसके बाद धीरे-धीरे लोगों की संख्या भी बढ़ने लगी। कर्मचारियों ने भी काम तेज कर दिया। लोगों को बाद में भी काम के लिए तारीख मिली या फिर कागजों को पूरा करने की सलाह।
विज्ञापन


वर्जन
चड़ाऊ मोहल्ला के सुनील ने बताया कि वह अपने बेटे के जन्म प्रमाणपत्र के लिए आया है। वह मंगलवार को सुबह ही पहुंच गया था। यहां कोई कर्मचारी सीट पर नहीं मिला। वह पहले भी कई बार चक्कर काटकर जा चुका हूं। सीएससी पर कोई काम समय पर नहीं किया जाता। एसओपी बोर्ड पर चस्पा करने तक की सीमित रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





वर्जन
गीता कॉलोनी के मुकेश ने बताया कि वह डोमिसाइल बनवाने के लिए एक महीने से चक्कर काट रहा है। दस्तावेज में हर बार कमी बता दी जाती है, वह एक कमी पूरी कराता है तो दूसरी बता दी जाती है। व्यक्ति को एक बार में ही सारी जानकारी दे दी जाएं तो उनको बार-बार चक्कर नहीं काटना पड़े। घर से नगर निगम कार्यालय तक एक बार आने-जाने में ही आधा दिन चला जाता है।





संजय कॉलोनी की ममता ने बताया कि उनको अपने प्लॉट की रजिस्ट्री करानी है। वह इसके लिए कई बार चक्कर काट चुकी हैं, यहां कभी सर्वर नहीं चलने की बात कह दी जाती है तो कभी कुछ कह देते हैं। तीन-चार कर्मचारी ही मिल पाते हैं। सुबह कोई समय पर नहीं मिलता और शाम को घर जाने की जल्दी रहती है। इसी में लोगों के काम नहीं हो पाते।




अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यालय में पहुंचने का समय सुबह नौ बजे हैं। सभी शाखा प्रभारियों को इसके निर्देश दिए गए हैं। इसी किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। इनका मौका देखा जाएगा। कार्यालय में देरी से आने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम।








विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article