फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Municipal Corporation imposed fine on 15 agencies

Panipat News: नगर निगम ने 15 एजेंसियों पर लगाया जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation imposed fine on 15 agencies
पानीपत। नगर निगम ने विकास कार्यों में देरी से काम करने पर 15 एजेंसियों पर पेनाल्टी लगाई है। इनमें निगम के अंतर्गत छोटे और बड़े कामों इन एजेंसियों के पास हैं। इसके साथ अधिकारियों को सभी विकास कार्य तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्वक कराने के निर्देश दिए हैं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने की चेतावनी साफ शब्दों में दी है।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने मंगलवार को अपने कार्यालय में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इसमें मुख्य अभियंता रमेश कुमार, तीनों डिवीजन के कार्यकारी अभियंता और संबंधित अधिकारी शामिल हुए। डिवीजन नंबर-दो में 11 एजेंसियों को आवंटित कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण नहीं पाया गया। वहीं डिवीजन नंबर-तीन में चार एजेंसियों का समय पर कार्य पूरा नहीं मिला। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों से विकास कार्यों की रिपोर्ट लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लानी चाहिए। कोई एजेंसी काम नहीं कर रही है तो उसे समय पर नोटिस जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed