फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Municipal Corporation entangled in the game of tenders; people falling into potholes on the roads.

Panipat News: टेंडरों के खेल में नगर निगम उलझा, सड़कों के गड्ढों में गिर रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation entangled in the game of tenders; people falling into potholes on the roads.
पानीपत। नगर निगम के अधिकारी विकास कार्यों को गति देने के बजाय शहर में सफाई के नए-नए टेंडर लाने और फाइलों के खेल में उलझे हुए हैं। अधिकारियों की इस लचर कार्यप्रणाली का खामियाजा शहर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। लोग टूटी सड़कों और जानलेवा गड्ढों में गिरने को मजबूर हैं। निगम की अनदेखी के चलते देवी मंदिर से बरसत रोड सड़क जानलेवा बन गई है। वीरवार रात को दो बच्चों के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहे व्यक्ति की पूरी मोटरसाइकिल गहरे गड्ढे में समा गई। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उनको बाहर निकाला। नगर निगम ने इसका स्थायी समाधान करने की बजाय लकड़ी की बल्ली लगाकर ख्रानापूर्ति ली।
विज्ञापन

हाल ही में निगम अधिकारी 3.60 करोड़ रुपये का एक नया सफाई टेंडर लाने की तैयारी में थे। इसका प्रस्ताव बाकायदा हाउस की बैठक में रखा गया था। टेंडरबाजी में जुटे अधिकारियों के इस प्रस्ताव को पार्षदों ने सिरे से खारिज कर दिया। शहर की प्रमुख सड़क देवी मंदिर से बरसत रोड सचदेवा गार्डन तक पूरी तरह जलमग्न हो चुकी है। इस मुख्य सड़क पर वर्तमान में घुटनों तक पानी जमा है और इसी पानी के बीच करीब आठ फीट गहरा एक जानलेवा गड्ढा बना हुआ है। यह किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। इसके अलावा भावना चौक से आगे राधा फैक्टरी के पास भी सड़क पूरी तरह टूट चुकी है और गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई है। नालों की सफाई न होने के कारण नालों का सारा गंदा पानी ओवरफ्लो होकर मुख्य सड़क पर जमा हो गया है और आगे का निर्माण कार्य भी अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन


बाक्स

गड्ढे में गिरी बच्चों समेत बाइक, हादसा बचा
सड़क के इस खस्ताहाल के कारण रोजाना राहगीर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय निवासी दीप शर्मा, शंटी और दीपक ने बताया कि मुख्य सड़क के हालात बदहाल हैं। वीरवार देर शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति अपने दो बच्चों को बैठाकर इस रास्ते से गुजर रहा था। पानी से लबालब सड़क पर गहरा गड्ढा दिखाई नहीं दिया और पूरी बाइक बच्चों समेत उस गहरे गड्ढे में समा गई। व्यक्ति और दोनों मासूम बच्चे पानी से भरे गड्ढे में डूबने लगे आस-पास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बड़ी मुश्किल से सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स

ढोल बजाया और चलाई कागज की नाव
प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की इस अनदेखी से तंग आकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को वार्ड वासियों ने जमा पानी के बीच खड़े होकर एक अनोखा प्रदर्शन किया। लोगों ने सोए हुए प्रशासन और पार्षद को जगाने के लिए जलभराव के पास ही जोरदार ढंग से ढोल बजाया। इसके साथ ही रोष प्रकट करने के लिए स्थानीय निवासियों ने सड़क पर जमा गंदे पानी में कागज की नाव चलाई। शंटी और अन्य लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।


वर्जन :
बरसत रोड से देवी मंदिर सड़क निर्माण का वर्क ऑर्डर जारी किया जा चुका है। मुख्य सड़क पर गहरा गड्ढा होने की जानकारी मिली है। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर उसके चारों तरफ लकड़ी के बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। संबंधित ठेकेदार को इस मार्ग का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के कड़े आदेश दिए गए हैं।
डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed