फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Municipal Corporation Employees Union elections on 20th

Panipat News: नगर निगम कर्मचारी यूनियन का 20 को चुनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation Employees Union elections on 20th
पानीपत। नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले 20 दिसंबर को नगर निगम की कर्मचारी यूनियन का चुनाव होने जा रहा है। ये चुनाव तीन वर्षों के लिए होता है। चुनाव को लेकर अभी से प्रत्याशी मैदान में आ चुके हैं। जो कर्मचारी हितों को वादे कर रहे हैं। फिलहाल निगम कर्मचारी यूनियन के प्रधान सुभाष चंडालिया हैं। सुभाष लगातार तीन बार प्रधान रह चुके हैं।
विज्ञापन

कर्मचारी यूनियन के इस चुनाव में प्रधान पद समेत 21 पदाधिकारियों को चुना जाएगा। इसमें उपप्रधान, सचिव, मुख्य सलाहकार और सलाहकार जैसे पदों पर पदाधिकारियों को चुना जाएगा। चुनाव में नगर निगम के कुल कच्चे पक्के 837 कर्मचारियों को मतदान करने का मौका मिलेगा। इनमें निगम के पक्के सफाई कर्मियों में 126, अनुबंध के तहत लगे 369 सफाई कर्मियों समेत दमकल विभाग, कार्यालय के माली, और क्लर्कों को मिलाकर कुल 837 वोट डलेंगी। चुनाव पर्ची पर होंगे। जो कि पालिका बाजार निगम कार्यालय में सुबह आठ से पांच बजे तक कराया जाएगा। इस चुनाव की देखरेख नगर पालिका कर्मचारी यूनियन संघ के प्रधान नरेश शास्त्री करेंगे। चुनाव के लिए आए आवेदकों को 12 दिसंबर को चुनाव चिह्न दे दिए जाएंगे। इसके बाद प्रत्याशियों के पास अपने वोट जुटाने के लिए आठ दिन का समय शेष रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed