{"_id":"6a29d3472fcb3577ce0d3b6d","slug":"municipal-commissioners-office-opens-at-agro-mall-ahead-of-inauguration-all-offices-to-shift-by-diwali-panipat-news-c-18-1-knl1004-925351-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: उद्घाटन से पहले एग्रो मॉल में निगम आयुक्त का दफ्तर शुरू, दिवाली तक सभी दफ्तर शिफ्ट होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: उद्घाटन से पहले एग्रो मॉल में निगम आयुक्त का दफ्तर शुरू, दिवाली तक सभी दफ्तर शिफ्ट होंगे
Thu, 11 Jun 2026 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम आयुक्त ने गोहाना रोड स्थित जीटी रोड के सामने एग्रो मॉल में बुधवार को बिना औपचारिक उद्घाटन के ही कार्यालय शुरू कर दिया। इससे पहले वे कैंप कार्यालय से कार्य कर रहे थे।नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने नए कार्यालय में पहुंचकर पहले ही दिन लेखा और भू शाखा के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नए वित्तीय बजट और उसके खर्चों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही शहर में नगर निगम की जमीनों की पैमाइश से जुड़े मामलों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
आयुक्त ने एग्रो मॉल में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों व ठेकेदारों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। नगर निगम के अनुसार, एग्रो मॉल में चौथे तल पर आयुक्त कार्यालय तैयार किया गया है, जबकि आगे चलकर सहायक आयुक्त और संयुक्त आयुक्त के कार्यालय भी यहीं बनाए जाएंगे। पहले चरण में आयुक्त का कार्यालय शिफ्ट किया गया है और उनके साथ स्टाफ भी यहां कार्य करने लगा है।
नगर निगम की योजना के अनुसार, शहर में अलग-अलग स्थानों पर चल रहे कार्यालयों को चरणबद्ध तरीके से एग्रो मॉल में शिफ्ट किया जाएगा। ब्यूरो