फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Multipurpose health workers submitted memorandum

Panipat News: बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 03:18 AM IST
विज्ञापन
Multipurpose health workers submitted memorandum
पानीपत। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जिला कमेटी के बैनर तले जियो फेसिंग लोकेशन आधारित हाजिरी के विरोध समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना को ज्ञापन सौंपा। जिला प्रधान सतबीर सिंह व चिकित्सा अधिकारी एसोसिएशन के प्रधान रिंकू सांगवान की अगुवाई में ज्ञापन सौंपा। मांग न मानने पर 28 अगस्त को प्रदेश के सभी सिविल सर्जन कार्यालयों पर 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिला प्रधान सतबीर सिंह ने विधायक को बताया कि ये आदेश कर्मचारियों की निजता व सुप्रीम कोर्ट के निजता के अधिकार की सरेआम उल्लंघन है। सभी कर्मचारियों ने विधायक से मांग की है कि स्वास्थ्य कर्मचारियों वअधिकारियों की भावना अनुसार मुख्यमंत्री जियो फेसिंग लोकेशन आधारित आदेशों को वापिस लिया जाए। विधायक कर्मचारियों से मांग पत्र लेने के बाद कहा कि उनकी बात को मजबूती से मुख्यमंत्री के सामने रखकर उन्हें इससे अवगत कराया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि वे पहले से बायोमेट्रिक हाजिरी लगा रहे है। डॉ. रिंकू सांगवान ने बताया कि अगर सरकार ने समय रहते इन आदेशों को वापिस नहीं लिया तो 28 अगस्त को प्रदेश के सभी सिविल सर्जन कार्यालयों पर 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed