{"_id":"f7e85a082799ebeea6b661206a65c7b4","slug":"mtp-kit-recovered-from-medical-store-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर पर छापा, एमटीपी किट बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर पर छापा, एमटीपी किट बरामद
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Mon, 25 Jan 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम में गैरकानूनी रूप से गर्भपात की दवाइयां (एमटीपी) बेचने वाले मेडिकल स्टोर संचालक को पकड़ा है। हालांकि मेडिकल स्टोर संचालक मौका पाकर स्टोर से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है।
सिविल सर्जन डॉ. इंद्रजीत सिंह धनखड़ को गुप्त रूप से सूचना मिली थी कि सेक्टर 25 पार्ट टू में चौधरी मेडिकल स्टोर संचालक तेजिंद्र सिंह अवैध रूप से गर्भपात की दवाइयां बेचता है। सिविल सर्जन ने मेडिकल स्टोर में छापेमारी के लिए उपायुक्त से पत्र लिखकर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की मांग की। उपायुक्त समीरपाल सरो ने नायब तहसीलदार राजबीर सिंह को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया। सिविल सर्जन इंद्रजीत सिंह धनखड़ ने डिप्टी सिविल सर्जन डॉ.सुधीर बतरा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की एक टीम का गठन किया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार दोपहर एक बजे सेक्टर 25 में चौधरी मेडिकल स्टोर के पास पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक महिला को मेडिकल स्टोर पर एमटीपी किट ग्राहक बनाकर भेजा। मेडिकल स्टोर संचालक तेजिंद्र सिंह ने महिला को 800 रुपये में एमटीपी किट दी। महिला को किट देने के बाद तेजिंद्र किसी काम से स्टोर से बाहर निकल गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम मेडिकल स्टोर पहुंची।
विज्ञापन
तेजिंद्र को स्वास्थ्य विभाग के छापे की भनक लग गई। उसने फोन को बंद कर लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आधा घंटा मेडिकल स्टोर पर उसका इंतजार किया, लेकिन वह नहीं आया। डिप्टी सीएमओ सुधीर बतरा ने आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक तेजिंद्र के खिलाफ थाना चांदनी बाग में शिकायत दर्ज करवाई। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक तेजिंद्र पर एमटीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुधीर बत्तरा के साथ-साथ ड्रग्स जिला अधिकारी परविंद्र मलिक और डॉ. शालिनी मेहता मौजूद रही।