फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   MTP kit found at medical store, sealed

Panipat News: मेडिकल स्टोर पर पकड़ी एमटीपी किट, किया सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 03:27 AM IST
विज्ञापन
MTP kit found at medical store, sealed
मेडिकल स्टोर पर सील लगाती टीम।
पानीपत। औषधि नियंत्रण अधिकारी और पीसी एवं पीएनडीटी के नोडल अधिकारी की टीम ने समालखा क्षेत्र में मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। मेडिकल स्टोर से टीम को एमटीपी (मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी)किट मिली जिसे टीम ने किट जब्त कर लिया। साथ ही मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।
विज्ञापन

पीसी एवं पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. अभय वत्स ने बताया कि पसीना कलां में एक मेडिकल स्टोर पर एमटीपी किट बेचे जाने की सूचना मिल रही थी। वीरवार को औषधि नियंत्रण अधिकारी पानीपत-2 पवन कुमार, एमओ बापौली डॉ. सोमबीर के साथ पसीना कलां में न्यू यश मेडिकोज मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। यहां से 20 एमटीपी किट बरामद हुई। किट के बारे में मेडिकल स्टोर संचालक कोई जवाब नहीं दे पाए। औषधि नियंत्रण अधिकारी पानीपत-2 ने फॉर्म 16 के तहत एमटीपी किट जब्त कर ली और मेडिकल स्टोर पर सील लगा दी। मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस देकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed