फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   MP demands Panipat stoppage of Garib Rath and Shram Shakti train

सांसद ने की गरीब रथ और श्रम शक्ति ट्रेन के पानीपत ठहराव की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
MP demands Panipat stoppage of Garib Rath and Shram Shakti train
पानीपत। सांसद संजय भाटिया ने बुधवार को लोकसभा में गरीब रथ और श्रम शक्ति जैसी ट्रेन को पानीपत जंक्शन तक बढ़ाने समेत घरौंडा और तरावड़ी में मुंबई से अमृतसर जाते समय दादर एक्सप्रेस के ठहराव की मांग उठाई है। सांसद की मांग पर रेल मंत्री ने मांगों पर विचार का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

संजय भाटिया ने करनाल लोकसभा क्षेत्र से संबंधित मांग उठाते हुए कहा कि पानीपत टेक्सटाइल हब है। जहां से कई हजार करोड़ का आयात और निर्यात घरेलू और वैश्विक स्तर पर होता है। उत्तर प्रदेश और बिहार से लाखों श्रमिक वहां पर काम करने के लिए आते हैं। गरीब रथ ट्रेन का ठहराव पानीपत में कर दिया जाए तो इससे लाखों लोगों का फायदा होगा। उन्होंने कहा कि पानीपत से दिल्ली की ओर जाने वाली कई पेंसेजर ट्रेन भी उनकी पूर्व में रखी गई मांगों के अनुरूप नही चलाई गई हैं। उन्होंने इसके लिए भी अनुरोध करते हुए उक्त ट्रेन को चलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि तीन ट्रेन शिव गंगा एक्सप्रेस, श्रम शक्ति एक्सप्रेस और प्रयागराज दिल्ली जक्शन पर 10 से लेकर 17 घंटे तक खाली खड़ी रहती हैं। पानीपत जंक्शन तक इन ट्रेन को आगे तक बढ़ाया जाए तो इसका बहुत बड़ा फायदा लोगों को तो होगा ही साथ ही साथ इसमें राजस्व की भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन

सांसद संजय भाटिया ने कहा कि अगर इससे राजस्व की हानि होगी तो वे खुद को मिलने वाली सांसद ग्रांट को भी सरेंडर करने से पीछे नही हटेंगे क्योंकि उनके लिए जनता की मांग सर्वोपरि है। उनके इस प्रश्र पर रेलवे मंत्री ने जवाब दिया कि करनाल से कुल 109 ट्रेन होकर गुजरती हैं जिसमें से 46 एक्सप्रेस और पांच पैसेंजर ट्रेनों का वहां पर ठहराव किया गया है। भविष्य में इसे और बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए सांसद संजय भाटिया से कहा कि वे व्यक्तिगत तौर पर मिलकर अपनी बात रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed