फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mountains of dirt up to eight feet, such is the new Panipat cleaning

आठ फुट तक लगने लगे गंदगी के पहाड़, ऐसा है सफाई वाला नया पानीपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Mountains of dirt up to eight feet, such is the new Panipat cleaning
पानीपत। चार जोन में 3.5 करोड़ के सफाई टेंडर होने के बावजूद शहर में गंदगी का अंबार है। ड्रेन नंबर एक के पास दोनों ओर कूड़े के ढेर लगे हैं। वार्ड सात और 11 के बीच ड्रेन की पटरी पर आठ फुट तक ऊंचे कूड़े के पहाड़ बनने लगे हैं। यहां कूड़ा इतना ज्यादा है कि ड्रेन की पटरी वाले रास्ते तक को कवर कर लिया है। गंदगी के ढेर से रास्ता तो बंद हुआ ही, भीषण बदबूू से लोगों को जीना दूभर हो गया है। इस पर शहर के अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि तक मौन हैं।
विज्ञापन

ड्रेन के आसपास बसे लोगों ने बताया कि यहां सफाई एजेंसियों ने अपने अवैध रूप से डंपिंग स्टेशन बनाए हैं। यह कूड़ा फैलकर सड़क पर आ जाता है। इसके बाद हवा से लोगों के घरों के सामने आ जाता है। गंदगी के इन ढेरों से परेशान स्थानीय लोगों ने इस एरिया को सफाई वाला नया पानीपत का नाम दिया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि यह कूड़ा सिंचाई विभाग ने ड्रेन नंबर एक से निकाला था। जिसे उठाया नहीं गया है। इसके बारे में सिंचाई विभाग के अधिकारियों को लिखा जाएगा। यही हालात रहे तो स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में झटका भी लग सकता है।
विज्ञापन

कुछ यूं दिखे हालात
ड्रेन नंबर एक के साथ होते हुए स्काई लार्क मार्केट के पास निगम के शौचालय के सामने गंदगी का अंबार लग गया है। बाजार के दुकानदारों का कहना है कि यहां से कूड़ा उठाने के बजाय वापस डाल दिया जाता है। यहां से ड्रेन के साथ देवी मंदिर रोड पर तीन स्थानों पर अलग-अलग कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लगे हैं। देवी मंदिर से आगे ड्रेन के दूसरी ओर कूड़ा पांच से छह फीट तक दीवारों और ड्रेन की जाली के बीच फंसा रहता है। इसके आगे सैनी कॉलोनी, वार्ड नंबर 11 और सात से लगते एरिया में भी गंदगी से बुरा हाल है। काबुली बाग मस्जिद के पास तो कूड़े के ढेर ने रास्ता तक रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन रात करवा रहे सफाई : सीएसआई
शहर में सफाई को लेकर निगम की सफाई शाखा ने अभियान चलाया है। इसमें दोनों एजेसियों के कर्मचारियों, मशीनरी, जेबीएम समेत निगम के कच्चे-पक्के कर्मचारियों को शामिल किया गया है। सात दिन में शहर की सफाई करवा दी जाएगी।
जितेंद्र नरवाल, सीएसआई, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed