फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Motorcyclist injured in road accident

Panipat News: सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist injured in road accident
पानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र में गोहाना रोड पर सडक हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायल के दोस्त की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज ली। विकास नगर निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका दोस्त अमित सेक्टर-11 में किराये के मकान में रहता है। 10 नवंबर को वह अपनी मोटरसाइकिल से कमरे पर जा रहा था। जैसे ही वह खादी आश्रम के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में अमित गंभीर रूप से घायल हो गया और उनका उपचार दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मंगलवार को शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। थाना सेक्टर-29 प्रभारी अनिल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed