फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Motorcycle stopped, young man stabbed

Panipat News: मोटरसाइकिल रुकवा, युवक को चाकू गोदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 03:26 PM IST
विज्ञापन
Motorcycle stopped, young man stabbed
पानीपत। पसीना कलां गांव के पास एक युवक ने मोटरसाइकिल सवार को रुकवाकर उससे चाकू से गोद दिया। आरोपी ने व्यक्ति की गर्दन, कमर व पेट पर कई वार किए थे। इसी वक्त व्यक्ति का भतीजा यहां पहुंच गया और उसने अपने चाचा को बचाया। आरोपी यहां से दोनों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित को जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, यहां से डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने पीड़ित के भतीजे के बयान पर आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बिहोली गांव निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उसकी स्काईलार्क रोड पर डेटिंग पेटिंग की दुकान है। वह शनिवार रात को 10 बजे अपनी दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। जब वह पसीना कलां गांव से बिहौली गांव की ओर चला तो पावर हाउस के सामने उसका चाचा रणधीर सड़क पर पड़ा था। उसके गांव का ही रविंद्र उस पर चाकू से हमला कर रहा था। उसने अपने चाचा को छुड़ाया । आरोपी रविंद्र उसे भी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। उसने अपने चाचा को उठाया। उसको पेट, गर्दन व कमर में गंभीर चोट थी। उसके चाचा ने बताया गांव का रविंद्र उससे रंजिश रखता है। उसने हाथ दिखाकर उसकी मोटरसाइकिल को रुकवाया था। इसके बाद उस पर हमला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed