{"_id":"662ee4621dcd728e2c04a174","slug":"motorcycle-riding-teenager-crushed-by-canter-dies-panipat-news-c-244-1-pnp1003-117470-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मोटरसाइकिल सवार किशोर को कैंटर ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मोटरसाइकिल सवार किशोर को कैंटर ने कुचला, मौत
विज्ञापन
पानीपत/मतलौडा। थिराना गांव रोड पर कैंटर ने मोटरसाइकिल सवार किशोर को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार किशोर की उसके पिता के सामने मौत हो गई। आरोपी कैंटर चालक वहां से फरार हो गया। मतलौडा थाना पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक पर केस दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
जींद के टीटो खेड़ी गांव निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह रेलवे का कर्मचारी है। उसकी जींद में ड्यूटी में है। वह दो बेटों व एक बेटी का पिता था। बड़ी बेटी प्रिया कक्षा 11 वीं, मयंक सातवीं का छात्र था। उसका मझला बेटा प्रिंस (15) नौवीं कक्षा में पढ़ता था। प्रिंस शनिवार चार बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने दोस्त से मिलने थिराना गांव जा रहा था। वह भी अपनी एक्टिवा पर काम से खंदरा गांव जा रहा था। रास्ते में थिराना रोड पर चाेपड़ा ब्रिडिंग फार्म के सामने एक कैंटर ने सामने से प्रिंस की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। कैंटर चालक वहां फरार हो गया। उसने कैंटर का नंबर नोट कर लिया और निजी वाहन से प्रिंस को जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया।