फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Motorcycle collides with truck, two friends die

Panipat News: कार की टक्कर से तीन कांवड़िये घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
Motorcycle collides with truck, two friends die
पानीपत। उग्राखेड़ी गांव के पास तीन कांवड़ियों को गलत दिशा से आई कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों कांवड़िये घायल हो गए। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। घायलों का बरसत रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। चांदनी बाग थाना पुलिस ने कांवड़ियों के बयानों पर आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भिवानी के तोशाम निवासी पंकज कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्त होरिफ व श्याम सुंदर के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर वापस घर लौट रहा था। वह तीनों शनिवार रात साढ़े 10 बजे गांव उग्राखेड़ी के सरकारी स्कूल के पास पहुंचे थे। उन्होंने आराम करने के लिए यहां अपनी मोटरसाइकिल रोकी और वह पास ही खड़े हो गए। इसी वक्त एक कार चालक रॉन्ग साइड से आया और उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। वह तीनों भी कार की चपेट में आ गए। वह तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर उनको जिला नागरिक अस्पताल लेकर आए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए बरसत रोड स्थित निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed