फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mother leaves daughter at Devi temple and runs away with lover

Panipat News: बेटी को देवी मंदिर छोड़ मां प्रेमी के साथ फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Mother leaves daughter at Devi temple and runs away with lover
पानीपत। नवरात्र में एक मां की ममता शर्मसार हो गई। मां अपनी छह साल की बेटी को देवी मंदिर में छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। छह साल की बच्ची चार दिन तक देवी मंदिर में रही। यहीं पर मिलने वाला प्रसाद खाकर उसने अपना समय व्यतीत किया। यहां उसे रोता देख अंसल निवासी एक महिला उसे अपने साथ घर ले गई और नारी तू नारायणी कल्याण समिति की अध्यक्षा सविता आर्य को कॉल कर सूचना दी। वह मौके पर पहुंची और बच्ची को तहसील कैंप पुलिस थाना में लेकर गई। इस मामले की शिकायत तहसील कैंप पुलिस थाना में दी गई है। फिलहाल बाल कल्याण समिति ने बच्ची को एकता विहार कॉलोनी स्थित सृष्टि होम में भेज दिया है।
विज्ञापन


अंसल निवासी नीतू गोस्वामी ने बताया कि वह शुक्रवार शाम को देवी मंदिर में पूजा करने गई थीं। यहां वह पूजा कर देवी मंदिर के गेट की ओर जा रही थी। एक बच्ची उसके पास आई और रोते हुए पानी मांगने लगी। उसने बच्ची से उसकी मां के बारे में पूछा तो बच्ची ने रोते हुए बताया कि उसकी मां उसे देवी मंदिर में छोड़कर एक अंकल के साथ एक्टिवा पर चली गई है। यहां रेहड़ी लगाने वाले लोगों ने भी बताया कि बच्ची चार दिन से मंदिर में रोते हुए घूम रही है। वह बच्ची को अपने घर ले आई और नारी तू नारायणी कल्याण समिति की अध्यक्षा सविता आर्य को इसकी सूचना दी। शनिवार को बाल कल्याण समिति के सदस्य सुभाष व सविता आर्य बच्ची को लेकर तहसील कैंप के भोला चौक पर पहुंचे। बच्ची ने यहीं पर अपनी नानी का घर बताया था।
विज्ञापन

बच्ची ने बताया कि वह एलकेजी में पढ़ती है। उसकी मां उसकी पिटाई भी करती है। यहां बच्ची को उसकी नानी से मिलवाने के बाद समिति के सदस्य उसे तहसील कैंप पुलिस थाना में ले गए। बाल कल्याण समिति सदस्य सुभाष ने बताया कि यहां बच्ची के बयान दर्ज कराने के बाद उसे एकता विहार स्थित सृष्टि होम में भेज दिया। अब सोमवार को बच्ची की काउंसिलिंग की जाएगी। इसके बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed