{"_id":"63eaa4c45a6fe1658500d4ea","slug":"mother-in-law-was-beaten-up-by-calling-brothers-from-maternal-home-accused-of-taking-away-cash-jewellery-panipat-news-knl1356650163-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत: पत्नी ने मायके से भाइयों को बुलाकर सास को पिटवाया, नकदी व जेवरात लेकर जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: पत्नी ने मायके से भाइयों को बुलाकर सास को पिटवाया, नकदी व जेवरात लेकर जाने का आरोप
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 18 निवासी एक युवक की शादी के बाद रिश्ता सात माह भी नहीं टिक पाया। पत्नी ने मायके से अपने भाइयों को बुलाया और सास के साथ मारपीट कर भाइयों के साथ चली गई। सास ने आरोप लगाया कि पुत्रवधू घर से जेवरात और नकदी भी ले गई है। बहू के भाइयों ने बेटे को जान से मारने की धमकी दी है। सेक्टर 13-17 थाने की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 18 निवासी महिला ने बताया कि उसके छह बच्चे हैं। इनमें दो बेटे और चार बेटियां हैं। सभी शादीशुदा है। छोटे बेटे की शादी किठाना गांव निवासी एक लड़की के साथ सात माह पहले हुई थी। गत 12 फरवरी को शाम साढ़े चार बजे वह और दोनों पुत्रवधू घर पर थीं। दोनों बहुएं अपने-अपने कमरे में थीं। छत पर मिस्त्री काम कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक घर में घुस आए, जो छोटी बहू के भाई थे। उनमें अंकित, मोहित व एक अन्य युवक अंदर आए, जबकि दो युवक मकान के बाहर खड़े थे। उन्होंने बेटे के बारे में पूछा और कहा कि उसके हाथ-पैर तोड़ने हैं। उसने युवकों से कहा कि बेटों को बुला रही हूं। अंकित ने कहा कि वह अपनी बहन को लेने आए हैं। उसे यहां नहीं छोडे़ंगे। अंकित ने गालीगलौज शुरू कर दी। इसी बीच पुत्रवधू कमरे से बाहर आई और वह भी अंकित के साथ मिलकर उसके साथ गालीगलौज करने लगी। उसने विरोध किया तो तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि मारपीट के बाद बहू घर से नकदी, जेवरात लेकर गई। आरोपी जाने से पहले बेटे समेत पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। उसने बेटों को कॉल कर मामले की सूचना दी। वे घर पहुंचे और मेडिकल के बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
- दीपक कुुमार, सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी