फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mother-in-law kicked the mother-in-law in the stomach for not getting 10 lakhs in dowry, she died

Panipat News: दहेज में 10 लाख नहीं मिले तो जच्चा को सास ने पेट में मारी लात, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 03:38 AM IST
विज्ञापन
Mother-in-law kicked the mother-in-law in the stomach for not getting 10 lakhs in dowry, she died
पानीपत। गांव सिवाह की बेटी की दहेज के लिए ससुरालियों ने हत्या कर दी। आरोप है कि ससुराली 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। दहेज देने से इंकार किया तो 17 दिन की जच्चा को सास ने लात मार दी। अत्यधिक रक्त रिसाव से उसकी मौत हो गई। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने मामले के आरोपी पति, सास व ससुर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। सोमवार शाम को गांव सिवाह में गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव सिवाह निवासी रमेश ने अपनी बेटी पूजा (29) की शादी दो साल पहले करनाल के गगसीना गांव के मंदीप के साथ की थी। रमेश ने बताया कि मंदीप, सास सुनीता व ससुर बलिंद्र अक्सर पूजा को दहेज के लिए ताने मारते थे। बेटी की खुशी के लिए उसने दो बार में उन्हें आठ लाख रुपये भी दिए। अब पूजा को 10 लाख रुपये के लिए परेशान किया जा रहा था। पूजा नौ माह की गर्भवती थी। पैसे नहीं मिले तो ससुराली उसकी सही से देखभाल भी नहीं कर रहे थे। पूजा ने 11 अप्रैल को एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन से बेटे को जन्म दिया। पूजा के इलाज में भी लापरवाही बरती गई। वो समय से पहले छुट्टी कराकर उसे घर ले गए। घर जाते ही पति मंदीप, सास सुशीला व ससुर बलिंद्र ने 10 लाख की मांग की। उसने उन्हें कुछ दिन बाद पैसे देने का आश्वासन भी दिया था लेकिन वो नहीं माने। 11 अप्रैल को पूजा का उनके पास फोन आया था। पूजा ने उसे बताया कि उससे दोबारा 10 लाख रुपये मांगे और उसके साथ मारपीट की गई है। इसके बाद मंदीप ने कॉल कर उसे बताया कि पूजा को रक्त रिसाव हो गया है। उसे घर ले जाओ। उसने पूजा को निजी अस्पताल में दाखिल कराया। पूजा ने उसे बताया कि उसके पति मंदीप व ससुर ने उसके हाथ पकड़े और सास ने पेट पर लात मारी है। इससे ऑपरेशन के दौरान आए टांके टूट गए। सोमवार सुबह पूजा की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


वर्जन :
आरोपियों को जल्द पकड़ लेंगे
परिजनों के बयानों पर पति, सास व ससुर पर केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश कुमार, एसएचओ, सेक्टर-29 पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed