फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mother-in-law and daughter-in-law died in a road accident in Panipat of Haryana

Panipat: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार सास-बहू की मौत, युवक और ढाई साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल

Wed, 25 Jan 2023 10:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 25 Jan 2023 10:00 PM IST
सार

बहू चार माह की गर्भवती थी। अल्ट्रासाउंड कराकर घर लौटते समय हादसा हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया।

विज्ञापन
Mother-in-law and daughter-in-law died in a road accident in Panipat of Haryana
शीतल, शीला का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत के नूरवाला में गंदे नाले के पास ट्राले ने बाइक सवार युवक, उसकी मां, पत्नी और ढाई साल के मासूम बेटे को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सास और बहू की मौत हो गई, जबकि युवक और उसके ढाई साल के बेटे को मामूली चोट लगी। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी चार की माह की गर्भवती थी, जिसका वह अल्ट्रासाउंड कराकर घर लौट रहे थे।  

विज्ञापन


करनाल के बरसत इलाके के गढ़ी बरल गांव निवासी दीपक ने बताया कि वह अलीपुर में जावी होम कारपेट फैक्टरी में काम करता है। उसकी पत्नी सीता (24) चार माह की गर्भवती थी। चार-पांच दिनों से सीता की तबीयत खराब चल रही थी। वह बुधवार को सुबह आठ बजे पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए बाइक से पानीपत आया था।
विज्ञापन


उसके साथ मां शीला (50) और ढाई साल का बेटा दीवांशु भी था। वह अल्ट्रासाउंड कराकर दोपहर करीब डेढ़ बजे घर के लिए निकले थे। नूरवाला में पीछे से तेज रफ्तार ट्राले ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पत्नी सीता और मां शीला के ऊपर कंटेनर का पहिया चढ़ गया, जबकि वह खुद बेटे के साथ सड़क पर जा गिरे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्राले को मौके पर पकड़ा 
हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने कंटेनर के नीचे से सास और बहू का शव निकाला और हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ट्राले को कब्जे में ले लिया। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाए।


पांच साल पहले हुई थी शादी 
दीपक ने बताया कि उसकी पांच साल पहले शीतल से शादी हुई थी। उसका ढाई साल का बेटा दीवांशु है। अब पत्नी चार माह की गर्भवती थी। वहीं दीपक ने बताया कि वह तीन बहन भाई है, जिनमें दो बहनें हैं और सबसे छोटा वह है। उसके पिता खेतीबाड़ी करते हैं।

दीपक के बयान पर कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया गया है। -दीपक कुमार, सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed