फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mother-in-law along with grandson beat daughter-in-law and her mother with bricks and sticks

Panipat News: सास ने नाती संग मिलकर बहु और उसकी मां पर ईंट व डंडों से पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Mother-in-law along with grandson beat daughter-in-law and her mother with bricks and sticks
पानीपत।
विज्ञापन

डेहा बस्ती में सास ने दो नातियों संग मिलकर अपनी बहु और उसकी मां पर ईंट व डंडों से हमला कर दिया। घायल बहु का कहना है कि उसने अपने बेटे का जन्मदिन बेदखल की गई ननंद के घर जाकर मनाया था, इसी रंजिश में सास ने उनके घर आकर हमला किया। दोनों घायलों ने सामान्य अस्पताल में अपना इलाज कराया और चांदनीबाग थाना पुलिस को शिकायत दी, जिस शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
डेहा बस्ती निवासी पूजा ने बताया कि वह मुस्लिम समुदाय से है। उसने आठ वर्ष पहले आठ मरला निवासी कपिल के साथ प्रेम विवाह किया था। कुछ दिन वह ससुराल में रही, लेकिन सास के साथ अनबन होने के बाद वह अपने पति के साथ अपने मायके में आकर मां खातून के पास रहने लगी। एक माह पहले पति शराब पीकर आया और मां के साथ गाली-गलौज करने लगा। कहासुनी के बाद पति घर छोड़कर चला गया। वह अपनी मां के पास जाकर रहने लगा। पूजा ने बताया कि उसकी ननंद सोनिया ने भी परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह किया था। जिस वजह उसे बेदखल कर उससे नाता तोड़ लिया था।
विज्ञापन

जबकि वह ननंद के घर आती-जाती थी, जिसकी भनक पति को लगी तो उसने मायके में आकर उसका हाथ भी तोड़ दिया था। तीन दिन पहले उसके बेटे शिवांश का जन्मदिन था। उसने बेटे का जन्मदिन ननंद के घर जाकर मनाया। जिसकी भनक सास रानी को लगी। रानी अपने दो नातियों के साथ उनके घर आई और उस पर ईंट व डंडों से हमला कर दिया। उसकी मां खातुन बचाने आई तो उसे भी डंडों से पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
महिला की शिकायत मिली है, जिसकी जांच की जा रही है, जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed