फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mother and child will get treatment under one roof

Panipat News: एक ही छत के नीचे जच्चा-बच्चा को मिलेगा इलाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Mother and child will get treatment under one roof
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल परिसर में 21 करोड़ की लागत से बन रही एमसीएच (मैटरनल एंड चाइल्ड हेल्थ) विंग की सौगात मार्च के अंतिम सप्ताह में मिलेगी। बिल्डिंग का 80 प्रतिशत तक काम पूरा हो चुका है। रंगाई पुताई का काम चल रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर पूरा हो चुका है। फर्श व फर्नीचर का काम लंबित है। सिविल सर्जन ने पीडब्ल्यूडी से एमसीएच विंग की कार्य की प्रगति रिपोर्ट मांगी है। डीजी हेल्थ ने पीडब्ल्यूडी को जल्द बिल्डिंग का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा भी पीडब्ल्यूडी को जल्द काम करने के लिए पत्र भी लिखा है। बिल्डिंग का काम दिसंबर 2023 तक पूरा होना था, लेकिन बिल्डिंग के टेंडर में देरी और भुगतान में देर होने से होने पर काम में देरी हुई है। 2021 में कुरुक्षेत्र की निजी कंपनी ने एमसीएच विंग की बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरू किया था। अब तक विंग का ढांचा पूरा तैयार हो चुका है एमसीएच विंग शुरू होने पर जिला नागरिक अस्पताल 300 बेड का होगा। फिलहाल 200 बेड का सिविल अस्पताल है और 100 बेड की एमसीएच विंग बनाई जा रही है। विंग पंचकूला की तर्ज पर बनाई जा रही है। बिल्डिंग 23 हजार 425 वर्ग फीट में बनाई जा रही है। 2018 में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पानीपत में एमसीएच विंग के निर्माण को हरी झंडी दी थी। जून 2021 में विंग का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। विंग में प्रसव से पहले गर्भवती महिलाओं के लिए बेड होंगे। प्रसव संपन्न कराने के लिए 20 टेबल होंगी। प्रसव उपरांत 48 से 72 घंटे अस्पताल में भर्ती पहले के लिए जच्चा-बच्चा के लिए पर्याप्त बेड होंगे। महिला ओपीडी, शिशु रोग ओपीडी, स्पेशल न्यू बोर्न चाइल्ड केयर यूनिट (एसएनसीयू) बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed