फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Most of the complaints are being received regarding wrong property ID linking.

Panipat News: गलत प्रॉपर्टी आईडी लिंक करने की मिल रही ज्यादातर शिकायतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Most of the complaints are being received regarding wrong property ID linking.
पानीपत। नगर निगम के समाधान शिविर में वीरवार को सात शिकायतें आई हैं। सभी संपत्तिकर शाखा से जुड़ी रहीं। खास बात ये है कि संपत्तिकर शाखा में भी सबसे ज्यादा गलत प्रॉपर्टी आईडी लिंक करने की समस्याएं आ रही हैं। जिनको ठीक करवाने के लिए लोग उन्हें डी-लिंक करने के आवोदन दे रहे हैं। वीरवार को सात में चार शिकायतें केवल गलत लिंक आईडी को डी लिंक करवाने की रही। जबकि अन्य तीन गलत टैक्स और कैटेगरी जुड़े रहने की रही।
विज्ञापन

शिविर में पहुंची सेक्टर 12 निवासी परमजीत ने बताया कि याशी कंपनी ने गलत सर्वे कर उसके प्लॉट पर पुरानी आईडी जोड़ दी। इसे ठीक करवाने के बाद ही वह अपनी कन्वेंस डीड करवा सकेगा। हरिनगर निवासी मूर्ति देवी और विकास नगर की रहने वाली कैलाश देवी ने बताया कि उसकी संपत्ति से भी कोई गलत पुरानी आईडी जुड़ी है, इसे भी ठीक कराया जाए। इसके अलावा अंसल निवासी कमल रानी ने भी अपनी संपत्तिकर आईडी गलत जोड़ने की शिकायत दर्ज कराई। दूसरी ओर परशुराम कॉलोनी निवासी संजय देवी ने शिकायत देकर बताया कि संपत्ति कर आईडी में उनके मकान का एरिया कम दिखाया गया है। इसे ठीक कराया जाए। वधावाराम कॉलोनी निवासी रामानंदी ने बताया कि उनके मकान को कमर्शियल कैटेगरी में दिखा दिया गया है। जिससे उनके मकान पर भारी भरकम विकास शुल्क लागू हो गया है। इसे रिहायशी श्रेणी में कराया जाए। कप्तान नगर निवासी विकास बिंदल ने बताया कि उनकी संपत्तिकर आईडी में कई त्रुटियां हैं। मई 2023 तक का बकाया देने के बाद भी कर दिखा रहा है। उसकी आईडी से सारी त्रुटियों को सही कराया जाए।
विज्ञापन

निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी ने कहा कि सभी शिकायतों को जल्द से जल्द निवारण का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed