फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Morning train arrived in the afternoon, passengers worried

Panipat News: सुबह की ट्रेन पहुंच दोपहर बाद पहुंची, यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Morning train arrived in the afternoon, passengers worried
पानीपत। ट्रेन के देरी से पहुंचने का सिलसिला लगातार बना हुआ है। खजुराहो एक्सप्रेस करीब तीन घंटे देरी से पहुंची। इसके साथ एक दर्जन ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह के निर्धारित समय वाली ट्रेन दोपहर को पहुंच रही है। जिससे यात्रियों को ज्यादा समय इंतजार करने में ही बीत रहा है। ट्रेन की गति को धीमा करने से यात्रियों को समय पर उनके गंतव्य तक नहीं पहुंचाया जा रहा है। जिससे उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पानीपत से दिल्ली जाने वाले यात्री नवीन, सुभाष और राजकुमार ने बताया कि वह पिछले कई घंटों से स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे है। लेकिन उनके गंतव्य को जाने के लिए कोई ट्रेन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे अधिकारी ने बताया कि कई जगह धुंध के ज्यादा मात्रा में होने के कारण यात्रियों को समय सारणी के अनुसार उनके गंतव्य को पहुंचाने में समय लग रहा है।
विज्ञापन

ये ट्रेन हो रही प्रभावित :
अप लाइन : हरिद्वार एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 9:30 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत दोपहर 12:04 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 2:34 मिनट की देरी से पहुंची। नई दिल्ली दिल्ली कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:01 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 10:38 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 37 मिनट की देरी से पहुंची। खजुराहो एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:34 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत शाम 3:23 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 4:49 घंटे की देरी से पहुंची। पश्चिम एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 12:23 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 12:59 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 36 मिनट की देरी से पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 2:22 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 2:55 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 33 मिनट की देरी से पहुंची। फाजिल्का एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 2:29 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत शाम 3:09 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 38 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाउन लाइन : आगरा कैंट एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 5:26 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 6:14 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 48 मिनट की देरी से पहुंची। हीराकुंड एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 5:36 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 5:50 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 14 मिनट की देरी से पहुंची। जनशताब्दी एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:02 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 10:22 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 20 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed