{"_id":"6750115642b7d78fe2023815","slug":"more-than-50-thousand-women-will-participate-in-pms-program-panipat-news-c-244-1-pnp1004-128440-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पीएम के कार्यक्रम में शामिल होंगी 50 हजार से ज्यादा महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पीएम के कार्यक्रम में शामिल होंगी 50 हजार से ज्यादा महिलाएं
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 13-17 में नौ दिसंबर को प्रस्तावित भारतीय जीवन बीमा निगम की सखी बीमा योजना कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। इस कार्यक्रम में 50 हजार से ज्यादा महिलाओं के आने की संभावना बताई जा रही है।
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि कार्यक्रम में पहुंचने वाली महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में 50 हजार से ज्यादा महिलाएं शिरकत करेंगी। उनके लिए प्रशासन पानी और शौचालय की विशेष व्यवस्था करा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि 300 के करीब सामान्य शौचालय बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा 12 के करीब शौचालय वीआईपी, पीएम, पीएमओ, सीएम, गर्वनर,एमपी, एमएलए व मीडिया के लिए बनाए जा रहे हैं।
कार्यक्रम स्थल पर लाइट की विशेष व्यवस्था की जा रही है। हैलीपेड को दुरुस्त किया जा रहा है। उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सभा स्थल का निरीक्षण करते हुए तैयारियों का जायजा लेते रहें। तैयारियों में किसी भी तरह की कोर कसर बाकी न रखें।