{"_id":"657b6b8f88ec47bfea009187","slug":"more-than-50-encroachments-removed-and-encroachments-demolished-in-colonies-panipat-news-c-244-1-pnp1004-10654-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कॉलोनियों में हटाए 50 से ज्यादा अतिक्रमण और गिराए कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कॉलोनियों में हटाए 50 से ज्यादा अतिक्रमण और गिराए कब्जे
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण एचएसवीपी की टीम ने वीरवार को एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक सेक्टर 6, 7, 13, 17 और 18 में पीला पंजा चला। इसके अलावा जीटी रोड, अंसल, ज्योति नगर और आर्य नगर में भी टीम ने बड़ी कार्रवाई की। इन सभी नौ जगहों से टीम ने 50 से ज्यादा अतिक्रमण हटाए और तीन अवैध दुकानों को ध्वस्त किया। वहीं, दो एकड़ में प्रस्तावित सामुदायिक केंद्र की जमीन को भी कब्जा मुक्त कराया। इसके अलावा सेक्टर 17 में सर्विस रोड पर किए कब्जे को भी हटाया गया। इस दौरान कुछ दुकानदारों का रोड पर रखा सामान भी जब्त कर लिया गया। एचएसवीपी की बड़ी कार्रवाई देख एचएसवीपी की खाली जमीन पर बैठे पथ विक्रेताओं ने अपना सामान तक उठा लिया। प्राधिकरण की यह आठ दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई है। कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध करने का प्रयास भी किया, लेकिन भारी पुलिसबल के सामने किसी की एक न चली। इस कार्रवाई के लिए एचएसवीपी की टीम ने पुलिस बल समेत दो जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टर ट्राली भी साथ ली थी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट समाज कल्याण अधिकारी जयपान सिंह हुड्डा रहे। बता दें कि इससे पहले एचएसवीपी की टीम ने छह दिसंबर को सेक्टर 11-12 में बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाए थे।
सेक्टर 18 से यूं हुई शुरुआत, सेक्टर 6 पर हुई समाप्त:
सेक्टर के कॉमर्शियल एरिया, खाली प्लाटों और मकानों के सामने किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए सेक्टर 18 पहुंची। यहां चाय के खोखे और फड़ विक्रेताओं के अतिक्रमण को हटा दिया गया। इसके बाद टीम सेक्टर 13-17 में पहुंची। यहां के टी-प्वाइंट पर कई अवैध फड़ वाली दुकानों के अतिक्रमण हटाए। इसके ठीक सामने डबल रोड पर बने बंगले की साइड सर्विस रोड और ग्रीन बेल्ट की जमीन को घेर कर आलीशान पार्क बनाया गया था। एचएसीवीपी की टीम ने सर्विस रोड वाली जमीन से पार्क की बाड़ (फेंसिंग) को हटाया और ग्रीन बेल्ट के पार्क को जनहित के लिए छोड़ दिया। इसके बाद टीम जीटी रोड से अतिक्रमण हटाते हुए ज्योति नगर और आर्य नगर में पहुंची। इसके साथ असंल और एचएसईबी कॉलोनी से भी अतिक्रमण हटाया।
फिर टीम सेक्टर 7 स्थित उस दो एकड़ जमीन पर पहुंची, जहां सामुदायिक केंद्र बनाया जाना था। इस जमीन पर कब्जाधारियों ने सब्जी आदि की फसल उगा रखी थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने कब्जा मुक्त कराया। इसके बाद सेक्टर-6 में ही तीन दुकानें अवैध रूप से बनाई थी। इनको भी टीम ने ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
जारी रहेगी कार्रवाई:
अतिक्रमण और अवैध कब्जों के खिलाफ एचएसवीपी की ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। एचएसवीपी की जमीन पर किसी भी प्रकार का कब्जा या अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा।
रामपाल आर्य, जेई, एचएसवीपी। बत