फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Monsoon is upon us, rivers and drains are full of garbage

Panipat News: मानसून सिर पर, नदी और नालों में अटी गंदगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Monsoon is upon us, rivers and drains are full of garbage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। करीब दो साल पहले 2023 में ही धर्मनगरी बाढ़ का दंश झेल चुकी है। इसके बावजूद उम्मीद अनुसार बारिश के सीजन से निपटने के प्रबंध नहीं हो पाते। इस बार भी लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ सकता है, जिसके पीछे प्रशासनिक तौर पर की जा रही लेटलतीफी ही मानी जा रही है।
हालांकि मंगलवार को कुछ जगहों पर सफाई कार्य किए जाते रहे लेकिन प्रमुख नालों से लेकर सरस्वती तक घास फूस से लेकर कचरे से भी अटी हुई है। भले ही जिम्मेदार पिछले करीब एक माह से समय रहते छोटे नालों लेकर ड्रेनेज व नहरों तक की सफाई का दावा कर रहे हैं लेकिन वर्तमान में भी हालात देख ये दावे हवाई ही दिखाई पड़ते हैं।
विज्ञापन

इस बार शहर को बाढ़ से बचाने में सरस्वती नदी का अहम योगदान रहने व भूमिगत जल स्तर में सुधार होने के दावे किए जा रहे हैं लेकिन जगह-जगह यह नहीं अटी हुई है। यहां तक कि खेड़ी मारकंडा, डीडी कॉलोनी, झांसा रोड सहित अनेक जगह इसके जाम होने जैसे हालात बने हुए हैं। वहीं शहर का सबसे प्रमुख माना जाने वाला चौतंग नाला भी अनेक जगह कचरे से लबालब है, जिसके चलते समय रहते सफाई न हो पाई तो बारिश के सीजन में ये ओवरफ्लो होने तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं शहर के झांसा रोड सहित अनेक जगहों पर छोटे नालों में भी कचरा पूरी तरह से जाम है।
डीसी बोलीं, युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया नालों की सफाई का कार्य : उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में बरसाती पानी की निकासी के लिए नगर परिषद व नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा नाले, नालियों की सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। इस जिले के सभी शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता पर निगरानी रखने के लिए 12 सदस्यीय टीम का गठन भी किया गया है। यह टीम अपने-अपने क्षेत्र में रोजाना होने वाले स्वच्छता अभियान की रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी। उन्होंने मंगलवार को भी बारिशों से पहले कुरुक्षेत्र जिले के सभी शहरी क्षेत्रों के नाले व नालियों की सफाई का कार्य पूरा किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed