{"_id":"6670cded571231c695069b74","slug":"monitoring-of-electricity-fault-repairing-agency-started-panipat-news-c-244-1-pnp1004-119759-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बिजली फॉल्ट ठीक करने वाली एजेंसी की मॉनिटरिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बिजली फॉल्ट ठीक करने वाली एजेंसी की मॉनिटरिंग शुरू
विज्ञापन
पानीपत। शहर में मॉडल टाउन और सिटी सब डिवीजन में बिजली के फॉल्ट ठीक करने वाली एजेंसी इम्पीरियल की अब निगम अधिकारियों ने मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। अब निगम एजेंसी के सभी कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी लगवाएगी। जिसके बाद कर्मचारियों की हाजिरी का रिकॉर्ड भी निगम के पास रहेगा। इन कर्मचारियों को बिजली निगम के निर्देशों अनुसार ही काम करना होगा। ताकि शहर के बिजली फॉल्ट जल्द ठीक हो सकें।
गौरतलब है कि एजेंसी के पास 128 कर्मचारी और मशीनरी होनी चाहिए थी। जो पिछले करीब छह माह से नहीं थी। इसे लेकर शहर में बिजली के फॉल्ट तक एजेंसी ठीक नहीं कर पा रही थी। जिस पर निगम अधिकारियों ने कई बार एजेंसी को चेतावनी भी दी। अब एजेंसी के कर्मचारी निगम में हाजिरी लगवाएंगे। इनके आधार पर ही एजेंसी का बिल पास होगा।
बिजली निगम के एसई धर्म सुहाग का कहना है कि एजेंसी को अपने कर्मचारियों की निगम में बायोमेट्रिक करवाने के आदेश दिए गए हैं। जिससे एजेंसी अपने कर्मचारी पूरे रखेगी और निगम के अधिकारी एजेंसी के काम की माॅनिटरिंग भी करेंगे। ताकि शहर में आने वाले बिजली के फॉल्ट तुंरत ठीक किए जा सकें।