फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Moneylender accused of harassment arrested

Panipat News: उत्पीड़न का आरोपी सूदखोर गिरफ्तार

Thu, 18 Sep 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 18 Sep 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Moneylender accused of harassment arrested
पुलिस की गिरफ्त में जबरन वसूली करने का आरोपी। प्रवक्ता
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। चांदनीबाग थाना पुलिस ने उधार देकर व्यक्ति का उत्पीड़न करने के आरोपी नरेंद्र निवासी उझा गांव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने गांव के एक व्यक्ति को 69 हजार रुपये उधार दिए थे। जिससे वह 1.27 लाख रुपये वसूल चुका है। इसके बावजूद एक लाख रुपये और देने की मांग कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की थी।

थाना चांदनी बाग प्रभारी संदीप ने बताया कि उझा गांव निवासी धर्मबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह एएनजी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने उझा गांव निवासी नरेंद्र से 69 हजार रुपये 10 प्रतिशत ब्याज पर उधार लिए थे। उन्होंने नरेंद्र को 97 हजार 800 रुपये ऑनलाइन और 30 हजार रुपये नकद लौटा दिए। लेकिन अब भी नरेंद्र एक लाख रुपये बकाया बता रहा है। कई बार पैसे न देने पर धमकी दे चुका है और लगातार दबाव बनाया जा रह है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मंगलवार शाम को आरोपी नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed