{"_id":"64d91a14a4f13b3d7108e748","slug":"molestation-with-wife-attack-on-husband-with-ax-panipat-news-c-244-1-sknl1015-4216-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पत्नी के साथ छेड़छाड़, पति पर कुल्हाड़ी से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पत्नी के साथ छेड़छाड़, पति पर कुल्हाड़ी से हमला
विज्ञापन
मतलौडा। मतलौडा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर तेजधार हथियार और लाठी डंडे से हमला कर दिया। महिला ने छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत मतलौडा थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 11 अगस्त को नवीन ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध किया तो उस पर पथराव कर दिया और पति को मारने की धमकी दी। उसने उक्त वारदात अपने ससुर को बताई तो ससुर ने आरोपियों के चाचा से बातचीत की। चाचा ने दोबारा झगड़ा न करने का आश्वासन दिया। वह रविवार को अपने पति के साथ खेत में काम करने गई तो वहां पर पांच लोग आ गए। जिनमें शीला, नवीन, अक्षय समेत पांच युवकों ने दोबारा उसके साथ छेड़छाड़ की। उन्होंने उसके पति पर कुल्हाड़ी, लाठी, डंडो से हमला कर दिया। उसने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उन्होंने सामान्य अस्पताल में अपना इलाज कराया और मामले की शिकायत मतलौडा थाना पुलिस को दी।