फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Moisture in paddy: No purchase made even on third day, farmers worried

धान में नमी : तीसरे दिन भी नहीं हुई खरीद, किसान परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
Moisture in paddy: No purchase made even on third day, farmers worried
पानीपत। नई अनाज मंडी में धान की आवक तो शुरू हो चुकी है लेकिन सरकार के निर्देशों के बाद भी सोमवार को तीसरे दिन धान की खरीद शुरू नहीं हो पाई। जिससे मंडी में धान की फसल लेकर पहुंचे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें छा गई हैं। वहीं, खेतों में भी अगेती फसल की कटाई शुरू हो चुकी है। धीरे धीरे जिले के किसान ट्रॉलियों में धान भरकर मंडियों का रुख करने लगे हैं।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों का तर्क है कि धान में नमी है। जिसकी वजह से इसकी खरीद नहीं हो सकी। किसानों को निर्देश दिए गए हैं कि धान की फसल को सुखाकर लाएं ताकि उनकी फसल को आते ही खरीद लिया जाएगा। अब तक मंडी में 1509 किस्म की धान की कई ढेरियां लग चुकी हैं लेकिन सरकारी एजेंसी नमी का कारण बताकर खरीद से पीछे हट रही हैं। कुछ ऐसा ही मामला जिले के अन्य अनाज मंडियों और खरीद सेंटरों पर भी चल रहा है।
विज्ञापन

दूसरी ओर मार्केट कमेटी के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने मंडी में किसानों की सुविधाओं के लिए पर्याप्त संसाधन तैयार करवाए हैं। मंडी में पीने के पानी से लेकर शौचालयों, रात को लाइटों तक की सुविधा दी गई है। किसानों के लिए कमेटी कार्यालय में कैंटीन भी चालू है। जिसमें किसान मात्र कुछ रुपये में भरपेट भोजन ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed